Academy of Geography

Academy of Geography Geography as vibrant opportunity creating strategies for career

16/08/2026
16/08/2026

हमारी आकाशगंगा Milky Way → Local Group नामक समूह का हिस्सा है।
Local Group → Laniakea Supercluster का हिस्सा है।
Laniakea में लगभग 1 लाख से अधिक आकाशगंगाएँ शामिल मानी जाती हैं।
Galaxy Cluster की विशेषताएँ:
इसमें हजारों आकाशगंगाएँ हो सकती हैं।
इनके बीच गुरुत्वाकर्षण बल (Gravity) होता है।
इसमें गैस, धूल और डार्क मैटर भी पाया जाता है।
सरल शब्दों में:
"जैसे कई गाँव मिलकर जिला बनाते हैं, वैसे ही कई Galaxy मिलकर Cluster और कई Cluster मिलकर Supercluster बनाते हैं।"

30/07/2026

आज वर्षा के बाद सुंदर इंद्रधनुष दिखाई दिया। यह वायुमंडलीय प्रकाशिकी (Atmospheric Optics) का उत्कृष्ट उदाहरण है।

इंद्रधनुष तब बनता है जब सूर्य का श्वेत प्रकाश वर्षा की सूक्ष्म जल-बूंदों में प्रवेश कर अपवर्तन (Refraction), विक्षेपण (Dispersion) तथा आंतरिक परावर्तन (Internal Reflection) से गुजरता है। परिणामस्वरूप प्रकाश सात रंगों में विभाजित होकर अर्धवृत्ताकार रूप में दिखाई देता है।
इंद्रधनुष प्रकृति की सबसे प्यारी physics class है। सुंदरता + विज्ञान = प्रकृति का जादू
*प्रकृति कभी ब्लैकबोर्ड पर नहीं पढ़ाती, वो सीधे आंखों के सामने डेमो दिखा देती है।*

मार्शल द्वीपवासियो द्वारा बनाया गया एक मानचित्र
23/04/2026

मार्शल द्वीपवासियो द्वारा बनाया गया एक मानचित्र

19/04/2026

22 अप्रैल को मनाए जाने वाले विश्व पृथ्वी दिवस की इस बार की थीम हमारी शक्ति हमारा ग्रह है इस टीम का उद्देश्य नवीकरणीय ऊर्जा को अपने और 2030 तक स्वच्छ ऊर्जा क्षमता को तीन गुणा करने पर जोर देना है इसके तहत
🪴🌍🪴🌍🪴🌍🪴🌍
पहली स्टोरी इंदौर से है जो स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के नवाचारों के जरिए टिकाऊ मॉडल प्रस्तुत कर रही।
🪴🌍🪴🌍🪴🌍🪴🌍
दूसरी स्टोरी हरदोई से है जहां परली के कंप्रेस्ड बायोगैस बनाकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता और किसने की समृद्धि का रास्ता तैयार किया जा रहा है
🪴🌍🪴🌍🪴🌍🪴🌍
तीसरी स्टोरी उड़ीसा के कटक जिले की है जहां दो गांव ने जीरो बिल का लक्ष्य पूरा किया है तीनों उदाहरण मिलकर यह रेखांकित करते हैं कि हमारी शक्ति हमारा ग्रह थीम को देश सरकार कर रहा है बता रहा है कि वैकल्पिक ऊर्जा का बढ़ता प्रभाव पृथ्वी की सेहत सुधारने की उम्मीद जाग रहा है लोगों का जीवन आसान बनाने में भी मददगार है

19/04/2026

*प्लैनेट परेड Planet Parade*
16 से 23 अप्रैल के बीच ब्रह्मांड के चार बड़े ग्रह बुध, मंगल, शनि और नेपच्यून आकाश में एक सीधी लाइन में खड़े नजर आ रहे हैं यह बिल्कुल वैसा ही दिख रहा है जैसे स्कूल की असेंबली में बच्चे लाइन लगाकर खड़े होते हैं
आज सूर्यास्त के बाद पश्चिम की ओर आपको सबसे चमकीला शुक्र अपनी चमक बिखेरता नजर आएगा I
तो वहीं 20 अप्रैल की सुबह सूरज निकलने के ठीक पहले (सुबह 5:15 के करीब) पूर्व दिशा में लाल रंग का मंगल और चमकीला बुद्ध नजर आएंगे इस दौरान बुध, मंगल,और शनि एक सीट रेखा में दिखाई देंगे
22 अप्रैल को चंद्रमा, बृहस्पति के काफी करीब होगा इन ग्रहों को देखने के लिए किसी महंगे टेलिस्कोप की आवश्यकता नहीं है बस साफ आसमान काफी है बुध और मंगल को नग्न आंखों से आसानी से देखा जा सकेगाI

Address

I T Crossing
Lucknow
226007

Telephone

8005024041

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Academy of Geography posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share