Kalicharan P.G. College, Lucknow

Kalicharan P.G. College, Lucknow This is Official Page of Kalicharan P.G. College. Founded in 1973,
We are looking for our Alumni Stud The courses available are B.A ,B.Com ,M.A.

Kali Charan P .G College, Lucknow is one of the esteemed institutions of learning and is situated on the bank of holy river Gomti in Chowk area of West-lucknow. This institution is being run by Kali Charan Vidyalaya Endowment Trust, Lucknow which was constituted in 1912. Since beginning District magistrate, Lucknow is ex-offcio President of this institution. Founder Manager of Kali Charan Vidyalay

a Endowment Trust was Honorable Babu Ganga Prasad Verma. He was a renowned journalist, a social worker and also founder member of Indian National Congress in 1885. The first Management Committee of the Kali Charan Vidyalaya Endowment Trust comprised of the following dignitaries: 1.The Deputy Commissioner, Lucknow, General Hume, Ex-officio 2.The Inspector of Schools, Lucknow Division, Ex-officio 3.The Honorable Babu Ganga Prasad Verma, proprieter of the "Advocate" and "Hindustani",Lucknow 4.Babu Kedarnath, Advocate, Lucknow 5.Pandit Gokaran Nath Misra, M.A., L.L.B., Advocate, Lucknow 6.Babu Hari Kishan Dhaon,B.A., L.L.B.,Advocate, Lucknow The college was established by a prominent social worker Late Lala Kalicharan Mehrotra in 1913 as Kali Charan High school . In 1948 it developed into an Intermediate college which later became a Degree college in 1973 and grew into a Post Graduate College from session 2005-06. At the time of establishment of this institution , Late Shri Ganga Prasad Verma helped immensely and it was due to his active support that the institution took its present shape. A very prominent figure of Hindu Literature late Babu Shyam Sundar Das was the first Principal of Kali Charan High School. Later on due to efforts of famous educationist Late Shri Kali Das Kapoor it became an intermediate college which later on became a degree college due to sincere efforts of management of the college anf other devoted educationists and social workers. This college is associated with University of Lucknow and is presently running courses in Arts and Commerce faculty. (Sociology) and M.Com (Pure). Dr. P.N Sharma was the founder manager of Kali Charan Degree College.Subsequently retired IAS Shri Gopal Das Mehrotra and then retired Principal Of Industrial College,Lucknow, Shri B.K. Bhalla became the manager of the college and both contributed a lot to the development and growth of the institution. Presently renowned architect Sri Vinod Dhaon is working efficiently as manager of this institution and the college is growing by leaps and bounds under his supervision. Main Motive of the Institution is to develop students as healthy, educated, intelligent and responsible citizens of the country. Top priority is given to the character building of students so that they can contribute to nation building.

कालीचरण पी0जी0 काॅलेज, लखनऊ में ‘एकल उपयोग प्लास्टिक एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयेजन ...
11/04/2026

कालीचरण पी0जी0 काॅलेज, लखनऊ में ‘एकल उपयोग प्लास्टिक एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयेजन ‘केन्द्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, लखनऊ (CIPET ) एवं कालीचरण पी0जी0 काॅलेज के संयुक्त तत्त्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रबंधक इं0वी0के0 मिश्र जी ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्लास्टिक के खतरो से सभी को अवगत कराते हुए आपने कहा कि ‘धीरे-धीरे प्लास्टिक प्रदूषण का प्रमुख घटक बनता जा रहा है। आज प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 चन्द्रमोहन उपाध्याय ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम अपने दैनिक जीवन में प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करे तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के निस्तारण की गाइड लाइन का पालन करके अपने पर्यावरण को बचा सकते हैं। CIPET संस्था से आए हुए डाॅ0 सितेश आनन्द ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खतरो ंकी जानकारी सभी से साझा की और इसके निस्तारण के विभिन्न पक्षों पर विस्तार से चर्चा की। CIPET संस्था से सहभागिता कर रहीं डाॅ0 दिव्या पाण्डेय जी ने प्लास्टिक अपशिष्ट प्रंबधन पर सरकार के द्वारा किए जा रहे प्रयासों से सभी को परिचित कराया। कार्यक्रम को तैयार करने में डाॅ0 अनुराग पाण्डेय ने महती भूमिका का निर्वहन किया। कार्यक्रम की संयोजिका, प्रो0 मीना कुमारी जी ने समस्त विद्यार्थियों को कपड़े के थैले प्रयोग करने की शपथ दिलवाई साथ ही कार्यक्रम में आए हुए समस्त अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण और भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कालीचरण पी.जी. कॉलेज लखनऊ में शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सामूहिक एरोबिक्स गतिविधि अभ्य...
29/08/2025

कालीचरण पी.जी. कॉलेज लखनऊ में शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सामूहिक एरोबिक्स गतिविधि अभ्यास का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों में शारीरिक गतिविधि एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को लेकर इस वर्ष खेल दिवस पर सामूहिक एरोबिक्स अभ्यास कराया गया। एरोबिक्स सत्र से पहले महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. चंद्र मोहन उपाध्याय ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित किया । तत्पश्चात प्राचार्य जी ने सभी प्रतिभागियों को मेजर ध्यानचंद जी की उपलब्धियों एवं उनके देशभक्ति को बताते हुए उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर अनुशासित रहते हुए कार्य करने की सलाह दी। इसके पश्चात महाविद्यालय के कुलानुशासक डॉ. डी. सी. डी.आर.पांडेय जी ने भी सभी को निरन्तर खेल गतिविधियों में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया । उदघाटन उद्बोधन के बाद विधिवत एरोबिक्स का सत्र का आयोजन शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रभारी प्रो. कल्याणी द्विवेदी द्वारा किया गया । इस सत्र में सभी प्रतिभागियों को ऐरोबिक्स की विभिन्न गतिविधियों को संगीत के साथ अभ्यास कराया गया। प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह से एरोबिक्स के अभ्यास का लुत्फ उठाया एवं अपनी समस्याओं का निराकरण भी किया। इसके बाद सभी को स्ट्रेचिंग एवं कूल डाउन व्यायाम भी सिखाया गया। कार्यक्रम के समापन में शारीरिक शिक्षा विभाग के डॉ. मुकेश कुमार मिश्रा ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जीवनी को विस्तार से बताया एवं ध्यानचंद से जुड़े रोचक तथ्यों को भी सभी से साझा किया। इस दौरान महाविद्यालय के हिंदी विभाग के प्रभारी प्रो. मनोज कुमार पांडे, भूगोल विभाग के डॉ. सुरेन्द्र वर्मा सहित कई अन्य प्राध्यापकगण उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के लगभग 70 विद्यार्थी शामिल हुए। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन डॉ. मुकेश कुमार मिश्रा द्वारा किया गया।

आज दिनाँक 15.08.2025 को कालीचरण पी0जी0 कालेज, लखनऊ में 79वाँ स्वतन्त्रा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महाविद्...
15/08/2025

आज दिनाँक 15.08.2025 को कालीचरण पी0जी0 कालेज, लखनऊ में 79वाँ स्वतन्त्रा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महाविद्यालय के प्रबन्धक इं0वी0के0 मिश्र और प्राचार्य प्रो0 चन्द्रमोहन उपाध्याय ने ध्वजारोहण किया। सभी को सम्बोधित करते हुए प्रबन्धक महोदय ने कहा कि वर्तमान में हमारी चुनौती शिक्षा में गुणवत्ता लाने की है। हमें नई शिक्षा नीति के अनुरूप छात्र को समझते हुए छात्र केन्द्रित शिक्षा देनी है। महाविद्यालय के प्राचार्य ने सभी को स्वतन्त्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन राष्ट्रनायाकों को याद करने का दिन है। महात्मा गाँधी, सरदार पटेल, बाल गंगाधर तिलक, स्वामी विवेकानन्द आदि महापुरूषों को आदर्श मानकर भ्रष्टाचार मुक्त भारत का निमार्ण करना है। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो0वी0एन0 मिश्र ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सब स्वतन्त्र हैं, हमारा संविधान किसी की स्वतंन्त्रता बाधित करने की आज्ञा नहीं देता। स्वतन्त्रता और स्वतन्त्र चिंतन ही हमें विकास के पथ पर आगे ले जायेगा। महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिका प्रो0 मीना कुमारी ने उच्च शिक्षा निदेशक, उ0प्र0 के संदेश को पढ़ा और शिक्षा जगत की प्रगति से सभी को अवगत कराया। हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो0 मनोज कुमार पाण्डेय ने अपनी स्वरचित कविता देश को बनायेंगे अम्बर का सितारा का पाठ किया।
इस अवसर पर प्रबन्धक महोदय द्वारा महाविद्यालय की विभिन्न प्रतियोगिताओं मे प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। सास्कृतिक समिति की समन्वयक डा0 अल्का द्विवेदी के नेतृत्व में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने अनेक देशभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डा0 अरूण यादव के द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिका प्रो0 अर्चना मिश्रा, प्रो0 कल्याणी द्विवेदी सहित समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारी और भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

आज दिनांक 08.08.2025 को कालीचरण पी.जी. कालेज में छात्र-छात्राओं द्वारा वृक्षों एवं पौधों को राखी बांधी गई तथा इनकी रक्षा...
08/08/2025

आज दिनांक 08.08.2025 को कालीचरण पी.जी. कालेज में छात्र-छात्राओं द्वारा वृक्षों एवं पौधों को राखी बांधी गई तथा इनकी रक्षा व पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने स्वनिर्मित स्लोगन ‘‘हमारी पृथ्वी हमारी धरा रखेंगे इसको हरा भरा’’ का सस्वर उद्घोष भी किया। विद्यार्थियों प्राध्यापकों तथा महाविद्यालय के प्राचार्य ने पर्यावरण संरक्षण तथा तिरंगे के सम्मान को अक्षुण्य रखने की शपथ भी ली।
कार्यक्रम का आयोजन ग्रीन आडिट कमेटी द्वारा किया गया। इसमें महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 चन्द्र मोहन उपाध्याय, डॉ0 अल्का द्विवेदी (समन्वयक, एस.एस.डी.एस.एम.), ग्रीन आडिट कमेटी की समन्वयक डॉ0 पूनम अस्थाना सहित डॉ0 दीपमाला वर्मा, डॉ0 गुन्चा फातिमा एवं अन्य शिक्षक व छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

महाविद्यालय में आयोजित तिरंगा राखी प्रतियोगिता 07-08-2025
08/08/2025

महाविद्यालय में आयोजित तिरंगा राखी प्रतियोगिता 07-08-2025

कल दिनांक २९.०७.२०२५ नागपंचमी के पावन पर्व पर महाविद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम आज के अख़बारों में
30/07/2025

कल दिनांक २९.०७.२०२५ नागपंचमी के पावन पर्व पर महाविद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम आज के अख़बारों में

एक पेड़ माँ के नाम - 2.0पौधारोपण महा अभियान - 2025on 09-07-2025
10/07/2025

एक पेड़ माँ के नाम - 2.0
पौधारोपण महा अभियान - 2025
on 09-07-2025

आज दिनाँक 21.06.2025 को कालीचरण पी0जी0 काॅलेज, लखनऊ में '11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर प्रबन्धक इं0 वी0के0 ...
21/06/2025

आज दिनाँक 21.06.2025 को कालीचरण पी0जी0 काॅलेज, लखनऊ में '11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर प्रबन्धक इं0 वी0के0 मिश्र के नेतृत्व में प्राचार्य प्रो0 चन्द्र मोहन उपाध्याय और शिक्षकों श्री डी0सी0डी0आर0 पाण्डेय, प्रो0 मीना कुमारी, प्रो0 वी0एन0 मिश्रा, प्रो0 कल्याणी द्विवेदी, प्रो0 अर्चना मिश्रा और मनोज कुमार पाण्डेय के साथ विद्यार्थियों ने योग किया। सभी ने योगाभ्यास के प्रारम्भ के पूर्व देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का विशाखापट्नम से लाइव उद्बोधन सुना।
तत्पश्चात् ‘Yoga for One Earth, One Health’ थीम पर आधारित योग प्रोटोकाल का सभी ने अभ्यास किया। विश्व कीर्तिमान स्थापित करने के लिए महामहिम राज्यपाल महोदया के निर्देशानुसार विधिवत् मत्रोच्चारण के साथ सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया गया। प्रयाग आरोग्य केन्द्र लखनऊ से योगाचार्य श्री नवीन, सुश्री श्रुति व इशिका द्वारा प्राणायाम एवं आसन के साथ योग की समस्त गतिविधियों का संचालन किया गया। सभी ने योग को अपनी नियमित दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया। अंत में प्रबन्धक जी ने योग के लाभ बताते हुए सभी को प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य महोदय के द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। आज के कार्यक्रम का सफल आयोजन महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाईयों के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को आयोजित कराने में नोडल अधिकारी डाॅ0 अल्का द्विवेदी, कार्यक्रम अधिकारी डाॅ0 मुकेश मिश्रा, डाॅ0 राजकुमार सिंह और डाॅ0 शिवकुमार ने महती भूमिका का निर्वहन किया। कार्यक्रम में लगभग 497 विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया।

05-06-2025 आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के विज्ञान संकाय में औषधीय पौधों का रोपण
05/06/2025

05-06-2025
आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के विज्ञान संकाय में औषधीय पौधों का रोपण

आज दिनाँक 25.04.2025 को कालीचरण पी0जी0 कालेज लखनऊ में ’भारतीय ज्ञान परम्परा: विविध आयाम’ विषय पर ’एक दिवसीय राष्ट्रीय-सं...
25/04/2025

आज दिनाँक 25.04.2025 को कालीचरण पी0जी0 कालेज लखनऊ में ’भारतीय ज्ञान परम्परा: विविध आयाम’ विषय पर ’एक दिवसीय राष्ट्रीय-संगोष्ठी’ का आयोजन किया गया संगोष्ठी में गौरवशाली भारतीय शिक्षा व्यवस्था पर चिन्तन किया गया और वाह्य आक्रांताओं मुगलों, अंग्रेजों विशेषकर मैकाले ने हमारी जिस ज्ञान परम्परा को नष्ट किया उसे पुनःस्थापित करने वाले पहलुओं पर विचार किया गया संगोष्ठी का प्रारम्भ सरस्वती वन्दना और स्वागत गीत से हुआ महाविद्यालय के प्रबन्धक इं0 वी0के0 मिश्र ने मुख्य अतिथि प्रो0 जे0पी0 पाण्डेय, कुलपति, अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) लखनऊ, मुख्य वक्ता प्रो0 आर0पी0 मिश्र, पूर्व डीन कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृतिचिन्ह देकर स्वागत किया। अपने स्वागत उद्बोधन में आपने कहा कि भारत खगोल, वास्तु, ज्योतिष, गणित, विज्ञान चित्रकला, स्थापत्य कला आदि क्षेत्रों में विश्व का मार्ग दर्शक रहा है। हमें अपनी गौरवशाली परम्परा से जुड़कर एक ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना है। जो पुनः विश्व का नेतृत्व कर सके। मुख्य अतिथि प्रो0 जे0पी0 पाण्डेय ने संगोष्ठी में अपने विचार रखते हुए कहा कि भारतीय ज्ञान परम्परा गुरू केन्द्रित रही लेकिन किन्ही कारणों से बीच में इस परम्परा से हम भटक गये। आज भी देश को चाणक्य जैसे गुरूओं की आवश्यकता है। जो देश को नैराश्य के वातावरण से निकाल कर शिक्षा, संस्कृति और मानवता का विकास कर सके, जिससे एक ऐसे धर्म आधारित समाज का निर्माण हो सके जिसमें राजधर्म, राष्ट्रधर्म, गुुरू का धर्म, पिता का धर्म आदि का पालन करने वाले नागरिकों की संकल्पना साकार की जा सके। मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रो0 आर0पी0 मिश्र जी ने कहा कि भारतीय शिक्षा प्रकृति के साथ समन्वय पर आधारित थी और संवेदना के विकास पर अधिक जोर दिया जाता था। लेकिन वर्तमान शिक्षा प्रणाली में विद्यार्थी सेंवेदनहीन बनाये जा रहे हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 चन्द्र मोहन उपाध्याय ने संगोष्ठी में आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि आज की संगोष्ठी पुनर्जागरण की ओर बढ़ने की प्रक्रिया का एक हिस्सा है। शोध की प्रक्रिया से गुजरते हुए हमें स्वयं को विश्वपटल पर स्थापित करना होगा। तभी हम वास्तविक विकास कर पाएंगे।
समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे उत्तर-प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री प्रो0 सतीश चन्द्र द्विवेदी ने यूरोपीय देशों की पेटेंट वाली मानसिकता की ओर ध्यान आकर्षिक करते

हुए कहा कि भारत का चिन्तन वसुधैव कुटुम्बकम् का है। हमारा ज्ञान सभी के लिए हमारा ज्ञान सभी के लिए जड़ से जग को जोड़ने वाला है। विशिष्ट अतिथि के रूप में सहभागिता कर रहे प्रबन्ध समिति के सदस्य श्री अमित टण्डन जी ने कहा कि इस तरह के आयोजन हमें अपनी पुरातन परम्परा से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं और युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन करते हैं।
पैनल डिस्कशन में अपने विचार रखते हुए नवयुग महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो0 मंजुला उपाध्याय ने कहा कि भारतीय ज्ञान परम्परा में विज्ञान की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। भारतीय
शिक्षा मूल्यों पर आधारित थी। हमें अपने देश को आगे ले जाने के लिए नैतिक अर्थशास्त्र को केन्द्र में रखकर विचार करना होगा। लुआक्टा के अध्यक्ष प्रो0 मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि हमें भारतीय ज्ञान परम्परा के उस पहलू को जानना होगा जिसमें लघु और कुटीर उद्योग अर्थव्यवस्था का आधार होते थे। सत्र में प्रो0 बीना राय, प्रो0 सारिका दुबे, प्रो0 रचना श्रीवास्तव, प्रो0 अनिल कुमार सिंह ने भी अपने विचार रखे। पैनल डिस्कशन सत्र का संचालन राजनीतिशास्त्र विभाग के सहायक आचार्य श्री डी0सी0डी0आर0 पाण्डेय ने किया।
संगोष्ठी में तीन तकनीकि सत्रों का भी संचालन किया गया। श्यामसुन्दर दास सभागार में तकनीकि सत्र का संचालन प्राचीन भारतीय इतिहास की अध्यक्षा प्रो0 अर्चना मिश्रा के द्वारा किया गया और आई0सी0टी0 काॅमर्स विभाग में तकनीकि सत्र का संचालन समाजशास्त्र विभाग की अध्यक्षा प्रो0 मीना कुमारी के द्वारा किया गया। इन सत्रों में शोधार्थियों ने अपने शोधपत्रों का वाचन किया और श्रोताओं की जिज्ञासाओं को उचित समाधान प्रस्तुत किया। हिन्दी विभाग के विभागध्यक्ष प्रो0 मनोज कुमार पाण्डेय द्वारा संगोष्ठी में आए हुए अतिथियों, शोधार्थियों और छात्रों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन हिन्दी विभाग के सहायक आचार्य डाॅ0 अरूण कुमार यादव के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अन्त में संगोष्ठी के सह-संयोजक डाॅ0 मुकेश कुमार मिश्र के द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी। आपने बताया कि संगोष्ठी में देश के 15 राज्यों से लगभग 340 प्रतिभागियों ने आॅनलाइन/आॅफलाइन सहभागिता की और 190 शोधपत्रों का वाचन किया गया।
कार्यक्रम में कृष्णा देवी गल्र्स डिग्री कालेज की प्राचार्या प्रो0 सारिका दुबे, अवध गल्र्स डिग्री कालेज की प्राचार्या प्रो0 बीना राय, सी0एस0एन0 पी0जी0 कालेज हरदोई के प्राचार्य प्रो0 कौशलेन्द्र सिंह, कालीचरण इण्टर कालेज के प्राचार्य श्री अनिल मिश्रा, महाविद्यालय के प्रो0 वी0एन0 मिश्रा, डाॅ0 अल्का द्विवेदी, प्रो0 कल्याणी द्विवेदी, डाॅ0 मनीषा सिंह सहित, महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण और विविध महाविद्यालयों से आए हुए शोधार्थी एवं छात्र उपस्थित रहे।

Some Glimpse of Singing Competition organized on 21-04-2025
21/04/2025

Some Glimpse of Singing Competition organized on 21-04-2025

Address

Kali Charan Degree College, Hardoi Road, Chowk
Lucknow
226003

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Telephone

+915224952974

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kalicharan P.G. College, Lucknow posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Kalicharan P.G. College, Lucknow:

Share