Khun-Khun Ji Girls PG College

Khun-Khun Ji Girls PG College Khun –Khun ji Girls P.G. college is the only college imparting education to the girls in the western In addition to these of Luck now city. and in 1974 B.Ed.

college is the only college imparting education to the girls in the western zone of Lucknow.this degree college has been rightly doing its role in higher education to the girls of the rural areas like Maal,Malihabad,Kakori etc. Its Foundation was materialized in the year of 1931 by the women education conscious Rai Bahadur Shri HariKishan Das Khun-Khun ji: in the name of Khun –Khun ji Anglo-Vernac

ular Girls middle school. this degree college is the developed further extension of the same.in transition shri Krishna Das Khun-Khun ji payed his contribution in the furthering of his father’s determination with his Endeavour khun-khunji girls attend the status of high school in 1950;and an intermediate college in 1952.in 1959 the college was recognized by the luck now university for carrying on the courses in B.A. under the faculty of Ecucation.the subject of Education is also taught at M.A level since 1994. The little sapling of Khun-Khun ji Girls College under the process of gradual process has rooted itself into Khun-Khun ji girls P.G. College. Our institute has now today been existing in the form of two degree college. Our second institute runs as Khun-Khun ji inter college.

Youth fest   # 2026 #  day -2
05/09/2026

Youth fest # 2026 # day -2

Youth fest  # #2026 # # day -1
01/09/2026

Youth fest # #2026 # # day -1

खुन-खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, लखनऊ में 3 दिवसीय शतरंज कार्यशाला का आयोजन - *खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, चौक, लखनऊ ...
01/09/2026

खुन-खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, लखनऊ में 3 दिवसीय शतरंज कार्यशाला का आयोजन -

*खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, चौक, लखनऊ के *स्पोर्ट्स क्लब* द्वारा 29 अगस्त (राष्ट्रीय खेल दिवस) से 31 अगस्त, 2026 तक तीन दिवसीय चेस कार्यशाला* का आयोजन फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया एवं फिट इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यशाला मे कोच के रूप में नॉन ओलंपिक एसोसिएशन के रेफरी एवं कोच शरद शर्मा जी छात्राओं को शतरंज के नियमों, नई तकनीकों और प्रतियोगी रणनीतियों के बारे में प्रशिक्षण दिया।
समापन समारोह की मुख्य अतिथि लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ के शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रो. शशि कनौजिया जी रहीं। अपने उद्बोधन में कहा कि शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि मस्तिष्क का व्यायाम है। उन्होंने छात्राओं को बताया कि किस प्रकार शतरंज धैर्य, एकाग्रता और दूरदर्शी सोच को विकसित करता है। उन्होंने कॉलेज के इस प्रयास की सराहना की और छात्राओं को नियमित रूप से खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय मे चल रही कुल 6 प्रतियोगिताओं - कैरम, शतरंज, पंजा कुश्ती, कबड्डी, मैराथन और रस्साकशी का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय की सैकड़ों छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्पोर्ट्स क्लब *"क्रियायानम"* की छात्र समिति का गठन किया गया। छात्राओं की खेल में रूचि, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन के आधार पर 7 छात्राओं का चयन किया गया। इस अवसर पर डॉ. चेतना सामंत तोमर ने सभी पदाधिकारियों को उनके दायित्वों से अवगत कराया और भविष्य की खेल योजनाओं पर चर्चा की।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या प्रो. अंशु केडिया ने सभी विजेताओं को बधाई दी और प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं में नेतृत्व, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं।

*खुन-खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, लखनऊ में 3 दिवसीय शतरंज कार्यशाला का आयोजन - राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर *खुन खुन जी ...
30/08/2026

*खुन-खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, लखनऊ में 3 दिवसीय शतरंज कार्यशाला का आयोजन -

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर *खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, चौक, लखनऊ के *स्पोर्ट्स क्लब* द्वारा तीन दिवसीय चेस कार्यशाला* का आयोजन किया जा रहा है।

यह कार्यशाला *29 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक* कॉलेज के सेमिनार हॉल में प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से आयोजित होगी। इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं में मानसिक विकास, रणनीतिक सोच और खेल भावना को बढ़ावा देना है।

कार्यशाला के *मुख्य अतिथि / कोच के रूप में नॉन ओलंपिक एसोसिएशन के रेफरी एवं कोच शरद शर्मा* जी उपस्थित रहेंगे। शरद शर्मा जी छात्राओं को शतरंज के नियमों, नई तकनीकों और प्रतियोगी रणनीतियों के बारे में प्रशिक्षण देंगे।
कार्यशाला के प्रथम दिन की शुरुआत दीप प्रज्वलन तथा मेजर ध्यान चंद्र जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ।महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंशु केडिया ने बताया कि आज हम हॉकी के जादूगर, भारत रत्न मेजर ध्यानचंद जी की जयंती मना रहे हैं। उनका जीवन हमें सिखाता है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।

महाविद्यालय में शारीरिक शिक्षा विभाग में प्रोफेसर डॉ. चेतना सामंत तोमर ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा खेल सिर्फ शारीरिक शक्ति नहीं, बल्कि मानसिक शक्ति का भी प्रतीक है। इसी सोच के साथ हमारे *स्पोर्ट्स क्लब* द्वारा *29 से 31 अगस्त तक 3 दिवसीय शतरंज कार्यशाला* का आयोजन किया जा रहा है। शतरंज वह खेल है जो हमें जीवन की तरह ही सोच-समझकर, धैर्य के साथ आगे बढ़ना सिखाता है - *"Play Minds. Think Ahead. Win Together."*

खेल की बात मोदी जी के साथ  # #27/8/26 # #
30/08/2026

खेल की बात मोदी जी के साथ # #27/8/26 # #

सावन महोत्सव  # #24/8/26 # #
30/08/2026

सावन महोत्सव # #24/8/26 # #

खुन-खुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज चौक लखनऊ, मुमताज पी जी कॉलेज और सुजात अली सांदिलवी मेमोरियल सोसायटी के तत्वाधान में दिनांक ...
23/08/2026

खुन-खुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज चौक लखनऊ, मुमताज पी जी कॉलेज और सुजात अली सांदिलवी मेमोरियल सोसायटी के तत्वाधान में दिनांक 17 अगस्त 2026 को कैफ़ी आज़मी अकादमी, लखनऊ में *"उर्दू मर्सिया - कल, आज और कल"* विषय पर एक ऐतिहासिक छात्र अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। इस सेमिनार की अध्यक्षता प्रो. क़मर जहाँ (काशी हिंदू विश्वविद्यालय - BHU) ने की।

इस सेमिनार के मुख्य अतिथि मेहमान-ए-ख़ुसूसी के रूप में डॉ. तिमसाल मसूद (कोलंबिया यूनिवर्सिटी, न्यूयॉर्क) उपस्थित रहीं। एवं विशिष्ट अतिथि प्रो. अब्बास रज़ा नैय्यर (अध्यक्ष, उर्दू विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय) एवं डॉ. हारून रशीद (वरिष्ठ पत्रकार, शायर एवं समीक्षक) उपस्थित रहे।

इस सेमिनार की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि इसके *केंद्र बिंदु छात्र थे*। छात्रों ने उर्दू मर्सिया से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर अपने शोध-पत्र प्रस्तुत किए ।

इस अवसर पर खुन-खुन जी गर्ल्स पी जी कॉलेज की प्राचार्या प्रो. अंशु केडिया, मुमताज़ पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. नसीम अहमद खान और SAS मेमोरियल सोसाइटी के उपाध्यक्ष जनाब अख्तर इकबाल ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि *यह सेमिनार इतिहास बन गया है*, क्योंकि इससे पूर्व केवल छात्रों के लिए इस स्तर के अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन कभी नहीं हुआ था। यह एक नई और सराहनीय शुरुआत है।

कार्यक्रम की निज़ामत (संचालन) आसिम काकोरवी ने अत्यंत खूबसूरत अंदाज़ में की। इस्तकबालिया (स्वागत) भाषण प्रो. रेशमा परवीन ने तथा शुक्रिया (धन्यवाद) ज्ञापन डॉ. परवीन शुजात ने प्रस्तुत किया।

महाविद्यालय में ए आई संचालित अध्ययन उपकरणों पर कार्यशाला का आयोजन ....
23/08/2026

महाविद्यालय में ए आई संचालित अध्ययन उपकरणों पर कार्यशाला का आयोजन ....

22/08/2026

महाविद्यालय की छात्रा द्वारा स्वरचित सुंदर प्रस्तुति

Address

Khun-Khun Ji PG College, Chowk
Lucknow
226003

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Khun-Khun Ji Girls PG College posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share