19/05/2026
परम पूज्य श्री हनुमान जी महाराज की असीम कृपा एवं आशीर्वाद से बाबू सुन्दर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा आयोजित बड़ा मंगल भंडारा श्रद्धा, सेवा एवं भक्तिभाव के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर संस्थान परिवार, विद्यार्थियों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सेवा, सहयोग एवं मानवता की भारतीय परंपरा को जीवंत रूप प्रदान किया।
भंडारे के दौरान भक्तिमय वातावरण, प्रसाद वितरण एवं सेवा भाव ने सभी उपस्थित जनों को आध्यात्मिक ऊर्जा एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया। हनुमान जी की भक्ति हमें निस्वार्थ सेवा, समर्पण एवं परोपकार की प्रेरणा देती है और इसी भावना के साथ यह आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव एवं संस्कारों के प्रसार का माध्यम बना।
इस पावन आयोजन को सफल बनाने में संस्थान की आदरणीय अध्यक्षा श्रीमती रीना सिंह, अध्यक्ष श्री आनंद शेखर सिंह, महानिदेशक डॉ. के. के. सिंह एवं न्यासधारी श्री अशोक सिंह का प्रेरणादायी मार्गदर्शन एवं संरक्षण सदैव प्राप्त होता रहा है। उनके नेतृत्व में संस्थान शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन हेतु निरंतर समर्पित है।
संस्थान परिवार इस आयोजन में सहयोग एवं सहभागिता प्रदान करने वाले सभी सम्मानित अतिथियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता है।
“सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं और
भक्ति से बड़ा कोई मार्ग नहीं।”
🙏🚩 जय श्री राम | जय बजरंगबली 🚩