Mahabodhi Group Of Education

Mahabodhi Group Of Education A group of Educational Institutes established in 2009.

06/10/2025
संकिसा में पालि एवं प्राकृत साहित्य पर एकदिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी सम्पन्नमहाबोधि महाविद्यालय, मैनपुरी और उत्तर प्रदेश स...
29/08/2025

संकिसा में पालि एवं प्राकृत साहित्य पर एकदिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी सम्पन्न

महाबोधि महाविद्यालय, मैनपुरी और उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में ‘‘पालि एवं प्राकृत साहित्य में निहित मानवीय एवं आर्थिक मूल्यों की प्रासंगिकता’’ विषय पर महाबोधि ग्रुप आफ एजूकेशन के प्रबन्धक श्री गिरन्द सिंह शाक्य के संरक्षण एवं महाबोधि महाविद्यालय, कुसमरा के प्राचार्य डा. नेत्रपाल सिंह (भिक्षु धम्मपाल थेरो) के समन्वयन में 29 अगस्त 2025 को एकदिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन राजघाट संकिसा स्थित शाक्यमुनि बुद्ध विहार में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री गिरन्द सिंह शाक्य ने मानवीय एवं आर्थिक मूल्यों की स्थापना में पालि एवं प्राकृत की भूमिका पर बल दिया। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा के डॉ ज्ञानादित्य शाक्य ने अपने बीज वक्तव्य में संगोष्ठी की विषयवस्तु की उपादेयता पर प्रकाश डालते हुए मानव जीवन में अप्रमाद के महत्व पर अपने विचार रखे। डा. धम्मदीप वान्खेडे (दिल्ली) ने पालि साहित्य में वर्णित विपस्सना के उपादेयता पर प्रकाश डाला तथा उन्होंने प्राकृत साहित्य की प्रासंगिकता पर भी प्रकाश डाला। डा. उपनन्द थेरो (लखनऊ) ने पालि साहित्य में वर्णित मानवीय मूल्यों की उपादेयता पर अपने विचार रखे। भन्ते ज्ञानालोक ने (लखनऊ) बौद्ध धर्म दर्शन के महत्व पर अपने विचार रखे। समन्वयक डा. भिक्षु धम्मपाल थेरो ने संगोष्ठी की विषयवस्तु एवं उद्देश्य की चर्चा करते हुए कहा कि इस एकदिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के आयोजन का मूल उद्देश्य शोधार्थियों, विद्यार्थियों एवं आम जनमानस को पालि एवं प्राकृत साहित्य में वर्णित मानवीय एवं आर्थिक मूल्यों से अवगत कराना है। उन्होंने वित्तीय सहयोग हेतु उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के निदेशक श्री विनय श्रीवास्तव के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डा. भिक्षु धम्मपाल थेरो ने स्वागत भाषण दिया तथा सम्मानित विद्वानों एवं अतिथियों को सम्मानित भी किया।
#

मुझे यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि “पाली और प्राकृत साहित्य में निहित मानवीय एवं आर्थिक मूल्यों की प्रासंगिकता” ...
27/08/2025

मुझे यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि “पाली और प्राकृत साहित्य में निहित मानवीय एवं आर्थिक मूल्यों की प्रासंगिकता” विषय पर एक एकदिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन महाबोधि महाविद्यालय, कुशमरा, मैनपुरी द्वारा उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, लखनऊ के सहयोग से किया जा रहा है। यह संगोष्ठी शाक्यमुनि बुद्ध विहार, जसराजपुर, संकिसा राजघाट, मैनपुरी (उ.प्र.) में दिनांक 29 अगस्त 2025 को सम्पन्न होगी।
संगोष्ठी आयोजक - डा. नेत्रपाल सिंह ( प्राचार्य: महाबोधि महाविद्यालय कुसमरा मैनपुरी।)



श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर महाबोधि ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन परिवार समस्त जनमानस को मंगलमय शुभकामनाएँ अर्पित करता है। ...
16/08/2025

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर महाबोधि ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन परिवार समस्त जनमानस को मंगलमय शुभकामनाएँ अर्पित करता है। यह उत्सव हमारे जीवन में धर्म, सद्भावना एवं नैतिक मूल्यों का आलोक प्रज्वलित करे।
जय श्रीकृष्ण! 🙏✨

HAPPY INDEPENDENCE DAY .
15/08/2025

HAPPY INDEPENDENCE DAY .

समस्त छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है की सत्र 2025-26 बीए बीएससी बीकॉम मैं एडमिशन हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो ...
04/06/2025

समस्त छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है की सत्र 2025-26 बीए बीएससी बीकॉम मैं एडमिशन हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 30 जून 2025 है l
अतः आप अपने भाई बहन व मित्रगण आदि का एडमिशन दिनांक 30 जून 2025 तक करा सकते हैं l

L.L.B. सत्र 2025-26 के लिए एडमिशन प्रारंभ हो चुके हैं, इच्छुक छात्र-छात्राएं आगरा विश्वविद्यालय की वेबसाइट से दिनांक 30 ...
03/06/2025

L.L.B. सत्र 2025-26 के लिए एडमिशन प्रारंभ हो चुके हैं, इच्छुक छात्र-छात्राएं आगरा विश्वविद्यालय की वेबसाइट से दिनांक 30 जून 2025 तक वेब रजिस्ट्रेशन करा कर कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं l

L.L.B course में प्रवेश लेने के लिए वेब रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30.08.2024 आगरा विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित की गई ह...
28/08/2024

L.L.B course में प्रवेश लेने के लिए वेब रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30.08.2024 आगरा विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित की गई है।

Address

Mainpuri Road Kusmara
Mainpuri
205304

Opening Hours

Monday 9am - 4pm
Tuesday 9am - 4pm
Wednesday 9am - 4pm
Thursday 9am - 4pm
Friday 9am - 4pm
Saturday 9am - 4pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mahabodhi Group Of Education posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share