01/03/2024
सशक्त होने के लिए सशक्त सोच विकसित करें : प्रो 0 निवेदिता हुड्डा
राजकीय कन्या महाविद्यालय प्रांगण में स्टेप संस्था व महाविद्यालय की वूमेन सेल द्वारा संयुक्त रूप से चलाई जा रही कार्यशाला का प्राचार्य प्रो0 राम कुमार जांगड़ा की अध्यक्षता में आज सफलता पूर्वक समापन हुआ। आज की मुख्य अतिथि महिला एवं बाल कल्याण विभाग सिरसा जिला की अधिकारी डॉ0 दर्शना सिंह रही। डॉ. सिंह ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमे अपने आस पास हो रहे सामाजिक व व्यावहारिक बदलावों व घटनाओं पर नजर रखनी होगी ताकि हमे खुद के बचाव के लिए किसी ओर सहारे कि आवशयकता ना रहे। कार्यशाला में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग की प्रोफेसर निवेदिता हुड्डा मुख्य वक्ता रही ओर छात्राओं को वैदिक काल से चली आ रही महिलाओं कि स्तिथि पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि हम हरियाणा के ऐसे परिदृश्य से आते है जहा महिलाओ को देवी का रूप कहा जाता था किन्तु अब समाज की मानसिकता के बदलने के कारण कई जगहों पर महिलाओं की ऐसी दुर्दशा देखने को मिलती है कि रोंगटे खड़े हो जाते है। कार्यशाला 'ए स्टेप टुवर्ड्स वूमेन एंपावरमेंट' के शीर्षक को चिरतार्थ करती नजर आई। प्रो 0 जांगड़ा ने कहा कि समाज में रहते हुए विपरीत परिस्थितियों में से स्वयं को सक्षम बनाते हुए निकालना है और लगातार अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहना है तभी इस कार्यशाला का सही मायने में लक्ष्य पूरा होगा। स्टेप संस्था कि संस्थापक डॉ 0 रेखा रानी ने अपने जीवन के सामाजिक परिवर्तनों व व्यावहारिक संघर्षों के बावजूद कैसे स्वयं को शैक्षिक क्षमता के बलबूते इस सशक्तिकरण के लक्ष्य को प्राप्त किया है के बारे में अपना अनुभव साझा किया और उन महिलाओं को सम्मानित भी किया जिन्होंने अपने अपने कार्यक्षेत्र में रहकर धारा के विपरीत परिस्थितियों में समाज में एक आदर्श स्थापित किया है। सम्मानित होने वाली महिलाओं में मुख्य रूप से पंजाब सरकार के बिजली विभाग में लाइन मैन के पद पर चयनित वीनू, हरियाणा कि पहली पहली महिलाओ बस ड्राइवर पंकज देवी, व NEP 2020 सारथी शिक्षा विभाग चौ0 देवीलाल विश्वविद्यालय से वंदना रही। कार्यशाला के समापन समारोह में वूमन सेल की सदस्य डॉ. सविता ने मंच संचालन किया तथा डॉ. रेखा रानी ने आए हुए अतिथियों व महिला कॉलेज के पूरे स्टाफ का स्टेप संस्था की पूरी टीम की तरफ से धन्यवाद किया। समापन में आयोजक नवनीत कौर व संयोजक प्रीती भी मुख्य रूप से मौजूद रही।