12/10/2017
** घरौंडा से जेपी की ताल **
** अन्ना आंदोलन से जुड़े रहे है जेपी शेखपुरा **
** देवेन्द्र गांधी **
करनाल,( अभी अभी )सामाजिक संगठनों के बहाने भी राजनीति की जा सकती है ! इसका एक उदाहरण घरौंडा के जेपी शेखपुरा है। युवा बोलेगा सामाजिक संगठन के नाम से आवाज बुलंद करने वाले जेपी शेखपुरा अन्ना के आंदोलन से जुड़े रहे और इसके बाद आम आदमी पार्टी से भी। सामाजिक कार्यों के साथ साथ उनकी इच्छा राजनीति में कूदने की भी है और इसे लेकर उन्होंने तैयारी भी शुरू कर दी है। हालांकि जो राह उन्होंने चुनी है वो बेहद कठिन है लेकिन जिस तरह से वो घरौंडा की जमीन पर मेहनत कर रहे है वो अपने आप में बड़ी बात है। जेपी अपने मकसद में कितने सफल होते है ये तो वक्त ही बताएगा लेकिन अगर वो इस कोशिश में कामयाब रहे तो वे मिसाल भी बनेंगे। ऐसे लोगों को समर्थन भी मिलना चाहिए। राजनीति में उन लोगों का हर किसी को समर्थन करना चाहिए जो लोगों की आवाज उठाते हो ! कुछ लोगों को जरूर लगता होगा कि जेपी ने ये सब राजनीति के लिए किया ! लेकिन इसमें हर्ज भी क्या है ! लोकतंत्र के पर्व में शामिल होने का हक सभी को है ! घरौंडा विधानसभा क्षेत्र से आजाद प्रत्याशी के तौर पर हुंकार भरने वाले जेपी का ये एक बेहद साहसिक कदम है। देखते है संघर्ष का क्या नतीजा रहता है !