02/12/2024
राजकीय महाविद्यालय बासा गोहर में 2 दिसंबर 2024 को विश्व एड्स दिवस का आयोजन किया गया। यह आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पूर्ण चौहान के दिशा निर्देशन में महाविद्यालय की NSS इकाई , NCC और रोवर्स & रेंजर्स इकाई द्वारा संयुक्त रूप में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के वरिष्ठ सहयोगी आचार्य डॉ० विजय कुमार, भूगोल विभाग द्वारा किया गया। जिन्होंने अपने अध्यक्षीय अभिभाषण में विद्यार्थियों को HIV/AIDS से संबन्धित जागरुकता एवं बचाव विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा कि इस ला-इलाज़ बीमारी पर रोकथाम केवल जागरुकता द्वारा ही लगाई जा सकती है और विद्यार्थी हमारे युवा होने साथ साथ आने वाले भविष्य के कर्णधार भी है जिनके ऊपर समाज और राष्ट्र दोनों का भार है यदि युवा स्वस्थ होंगे तो निश्चित ही समाज और देश भी स्वस्थ होगा। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा भिन्न-भिन्न गतिविधियां जैसे कि नारा लेखन, पोस्टर मेकिंग, भाषण और क्विज़ प्रतियोगिताओं में भाग लेकर HIV/AIDS से संबन्धित जागरुकता फैलाने में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों द्वारा HIV/AIDS पर जागरूगता अभियान हेतु एक रैली का आयोजन भी किया। यह रैली महाविद्यालय प्रांगण से शुरू हो कर खयोड़ बाजार तक जा कर लोगों को HIV/AIDS से बचने का संदेश दिया । इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी वरिष्ठ आचार्य वर्ग, NSS इकाई के कार्यक्रम अधिकारी प्रो० अर्चना शर्मा, डॉ० भेद वर्मा , ANO NCC प्रो० यशपाल, रोवर्स और रेंजर्स इकाई के इंचार्ज प्रो० कृष्णा और संजीव कुमार के अतिरिक्त अन्य गैर शिक्षक वर्ग भी उपस्थित थे।