18/02/2025
डीसीएसके पीजी कॉलेज मऊ परिसर में जनपद स्तरीय रोवर रेंजर्स समागम का उद्घाटन... बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफ़ेसर संजीव कुमार...महाविद्यालय में नवनिर्मित रोवर रेंजर्स भवन का उद्घाटन सम्पन्न ..... समारोह में महाविद्यालय प्रबंधन समिति के मंत्री श्री गौरी शंकर खंडेलवाल जी तथा सदस्य श्री कृष्ण कुमार खंडेलवाल एवं श्री गौरव कुमार खंडेलवाल उपस्थित रहे..... महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफ़ेसर सर्वेश पाण्डेय ने अंगवस्त्रम एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित अतिथियों का किया स्वागत....जनपदीय समागम समिति के सदस्य के रूप में प्राचार्य मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कॉलेज रतनपुरा प्रोफ़ेसर निर्मला सिंह, प्राचार्य सर्वोदय पीजी कॉलेज घोसी प्रोफ़ेसर वंदना पाण्डेय, प्राचार्य संत गणिनाथ राजकीय पीजी कॉलेज डॉ हूर तलत, प्राचार्य रामबचन सिंह राजकीय पीजी कॉलेज बगली पिंजड़ा डॉ रमेश कुमार की उपस्थिति रही....अन्य महाविद्यालयों के प्राचार्य भी अपनी टीम एवं टीम प्रभारी के साथ समागम में उपस्थित रहे....समागम का उद्घाटन भाषण देते हुए माननीय कुलपति ने बताया कि हमें हर परिस्थिति में मुस्कुराना चाहिए आज का दौर सरकारी नौकरी पाने की होड़ में भीड़ में शामिल होने का नहीं बल्कि नौकरी देने का है....कार्यक्रम की रूपरेखा महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफ़ेसर चंद्रप्रकाश राय द्वारा प्रस्तुत की गई....समागम में कुल आठ महाविद्यालय की 13 टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें सात रेंजर्स की टीम तथा 6 रोवर्स की टीम है....टीम प्रभारी के रूप में रानीपुर से डॉ शकील खान, रतनपुरा से डॉ अब्दुल कादिर, डॉ रजनी सिंह, डॉ पीयूष रंजन सिंह, डॉ प्रदीप कुमार राय, चिरैयाकोट से डॉ चंद्रभान सिंह तथा मेजबान महाविद्यालय परिसर की टीम का नेतृत्व डॉ घनश्याम दुबे एवं डॉ रश्मि पाण्डेय ने किया...समागम के संयोजक प्रोफ़ेसर शर्वेश पाण्डेय ने उपस्थित अतिथियों के स्वागत उद्बोधन में कहा कि आज से अगले तीन दिनों तक प्रतिभागियों को अनुशासन एवं प्रेरणा के साथ कार्य करना है... प्रतियोगिताएं सिर्फ मेडल के लिए नहीं बल्कि बेहतर व्यक्तित्व निर्माण, टीम वर्क, समन्वय एवं सहभागिता के लिए भी होती हैं...संत रविदास जी का संदर्भ देते हुए प्रोफ़ेसर शर्वेश पाण्डेय ने कहा कि हमें श्रम के महत्व को इस रूप में समझना चाहिए-
श्रम को ईश्वर मानकर जऊ पूजै दिन रैन।
रैदास तिनहिं संसार मह मिले सदा सुख चैन।।
उद्घाटन सत्र के समापन पर आभार ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम के आयोजन सचिव डॉ सुधीर सिंह ने सभी अतिथियों, रोवर रेंजर्स और टीम प्रभारियों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की...