17/11/2025
*प्रेस विज्ञप्ति*
*बी.एससी. कृषि के छात्रों का शाहजहाँपुर, किठौर स्थित एवरग्रीन एवं अबीरा हॉर्टिकल्चरल नर्सरी का शैक्षणिक भ्रमण*
माछरा, मेरठ
आज दिनाक 17/11/2025 को सी.एस.एस.एस. पी.जी. कॉलेज, माछरा के बी.एससी. कृषि के छात्रों ने RAWE & AIA कोर्स के तहत शैक्षणिक गतिविधियों के अंतर्गत शाहजहाँपुर, किठौर स्थित एवरग्रीन एवं अबीरा हॉर्टिकल्चरल नर्सरी का शैक्षणिक भ्रमण किया। यह दौरा प्रो. विजय कुमार के कुशल मार्गदर्शन एवं RAWE & AIA 2025 समन्वयक डॉ. चंदन कुमार राय के निर्देशन में संपन्न हुआ।
इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को बागवानी (Horticulture) की आधुनिक तकनीकों, उन्नत पौध उत्पादन विधियों तथा नर्सरी प्रबंधन की व्यवहारिक जानकारी प्रदान करना था। नर्सरी के विशेषज्ञ रहमान ने छात्रों को विभिन्न फल, सब्जी एवं सजावटी पौधों की उन्नत प्रजातियों, ग्राफ्टिंग-बडिंग तकनीक, पौध संरक्षण उपायों तथा जैविक इनपुट्स के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
दौरे के दौरान विद्यार्थियों ने नर्सरी में प्रचलित *पॉलीहाउस तकनीक*, *मिस्ट चैंबर*, *सीडलिंग प्रोडक्शन यूनिट* तथा *सिंचाई व्यवस्थाओं* का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। छात्रों ने विशेषज्ञों से उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे तथा व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया।
प्रो. विजय कुमार ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से छात्रों को कक्षा में पढ़ाए जाने वाले विषयों की व्यवहारिक समझ विकसित होती है, जो भविष्य में कृषि उद्यमिता को बढ़ावा देने में सहायक होगी।
वहीं RAWE कोऑर्डिनेटर डॉ. चंदन कुमार राय ने कहा कि विद्यार्थी यदि बागवानी एवं नर्सरी प्रबंधन को व्यावसायिक रूप से अपनाते हैं, तो यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। कॉलेज प्रशासन एवं सचिव महोदय डॉ अमित त्यागी जी ने इस सफल शैक्षणिक भ्रमण के लिए विभागीय टीम एवं विद्यार्थियों की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे प्रायोगिक कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस दौरान सभी RAWE 2025 कोर्स निदेशक डॉ अश्वनी कुमार, डॉ विक्रमादित्य, डॉ नीरज सिंह, डॉ नितिन कुमार, डॉ दीपक, ई जितेंद्र कुमार, डॉ शिवबहादुर, एवं डॉ विपिन कुमार का सक्रिय योगदान रहा । महाविद्यालय के प्राचार्य श्री देवोत्तम त्यागी ने सभी को सफल भ्रमण के लिए बधाई दी।