08/09/2022
प्रेस विज्ञप्ति
*राज्यसभा सदस्य सुश्री कविता जी पाटीदार का सम्मान समारोह*
*भेरूलाल पाटीदार शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महू मैं आज माननीय सुश्री कविता जी पाटीदार राज्यसभा सदस्य द्वारा विद्यार्थियों आम नागरिकों एवं महाविद्यालय स्टाफ के लिए स्टेट बैंक आफ इंडिया के एटीएम का शुभारंभ किया गया। सुश्री कविता जी पाटीदार के राज्यसभा सदस्य के रूप में महाविद्यालय में प्रथम आगमन पर महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ शोभा जैन द्वारा सुश्री कविता जी को पुष्प भेंट कर स्वागत सत्कार किया।* *महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ शोभा जैन ने बताया कि महाविद्यालय के मुख्य गेट पर स्टेट बैंक आफ इंडिया टाउन हॉल महू शाखा के द्वारा महाविद्यालय के ग्रामीण छात्र छात्राओं की कई दिनों की मांग को आज सुश्री कविता जी पाटीदार राज्यसभा सदस्य द्वारा विधिवत लाल रिबन काटकर एवं एटीएम मशीन पर स्वस्तिक का निशान बनाकर उद्घाटन किया गया।*
*इस अवसर पर सुश्री कविता जी पाटीदार राज्यसभा सदस्य द्वारा एटीएम प्रांगण में सप्तपर्णी के पौधे भी लगाए गए।उसके पूर्व सुश्री कविता जी पाटीदार राज्यसभा सदस्य द्वारा स्वर्गीय भेरुलाल जी पाटीदार पूर्व मंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर भेरूलाल पाटीदार मंडल के मंडल अध्यक्ष श्री राय बहादुर तंवर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक श्री आनंद कुमार, प्राचार्य डॉ शोभा जैन उपस्थित थे।*
*कार्यक्रम में सुश्री कविता जी पाटीदार द्वारा महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा स्थापित गणेश प्रतिमा का पूजन कर आरती की गई। तत्पश्चात विसर्जन कार्यक्रम में भाग लिया ।महाविद्यालय के इतिहास, भूगोल एवं वनस्पति शास्त्र विभाग की शोध पत्रिका का विमोचन भी सुश्री कविता जी पाटीदार द्वारा किया गया। महाविद्यालय की भूतपूर्व छात्रा सुश्री कविता जी पाटीदार ने विद्यार्थियों की सुविधा और नेक निरीक्षण को देखते हुए सांसद निधि से महाविद्यालय परिसर की सड़क निर्माण करवाने का आश्वासन दिया। महाविद्यालय प्रशासन एवं भूतपूर्व छात्र संगठन द्वारा महाविद्यालय की भूतपूर्व छात्रा सुश्री कविता जी पाटीदार के राज्यसभा सदस्य के पद पर निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई देते हुए उन्हें शाल श्रीफल एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के भूतपूर्व छात्र श्री रवि पाटीदार सरपंच,श्री सचिन पाटीदार उप सरपंच ,श्री शुभम पाटीदार ,सुश्री जयश्री पाटीदार तथा बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ स्वागता गुप्ता द्वारा किया गया एवं आभार महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉक्ट स्नेहलता व्यास द्वारा किया गया।*