Community College Bhimtal

Community College Bhimtal Community college Bhimtal Near Vikash Bhawan Tiraha, Soangaon Gorakhpur

26/02/2026
कम्युनिटी कॉलेज भीमताल में छात्र छात्राओं के द्वारा होली के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया ।कॉलेज के प्र...
26/02/2026

कम्युनिटी कॉलेज भीमताल में छात्र छात्राओं के द्वारा होली के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया ।
कॉलेज के प्राचार्य महोदय ने सभी को होली की बधाइयाँ दी।
परिसर के कुलानुशासक महोदय के द्वारा भी होली की बधाइयाँ दी।

कम्युनिटी कॉलेज, भीमताल के छात्र-छात्राओं ने सीखे पाक कला के गुर​कम्युनिटी कॉलेज, भीमताल में  (BVoc) इन हॉस्पिटेलिटी मैन...
07/11/2025

कम्युनिटी कॉलेज, भीमताल के छात्र-छात्राओं ने सीखे पाक कला के गुर
​कम्युनिटी कॉलेज, भीमताल में (BVoc) इन हॉस्पिटेलिटी मैनेजमेंट पाठ्यक्रम में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए व्यंजन पाक कला हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में छात्रों को पाक कला के गुर सिखाने के लिए संस्थान में कार्यरत प्राध्यापक श्री दीप चंद पाठक जी ने छात्रों को विभिन्न प्रकार के चाइनीज़ (Chinese), कॉन्टिनेंटल व्यंजनों को बनाने के गुर सिखाये और उन समस्त व्यंजनों के बारे में जानकारी से अवगत कराया। छात्रों को वेजिटेबल कटिंग के साथ-साथ व्यंजनों को पकाने का अवसर दिया गया, जिसमें सभी छात्र-छात्राओं के द्वारा कार्यशाला में उत्सुकता से प्रतिभाग किया गया।
​कार्यक्रम में कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के भीमताल परिसर के सहायक लेखाधिकारी महोदय भारत भूषण जोशी जी, विभागाध्यक्ष प्रबन्ध अध्ययन विभाग प्रो० अमित जोशी जी एवं सांसद प्रतिनिधि दिशा कमेटी श्रीमती कमला आर्या जी, श्रीमती मंजू बाला जोशी बूथ अध्यक्ष, फार्मेसी विभाग से श्रीमती अदिति रौतेला एवं नरेश पंत जी ने व्यंजनों का स्वाद लिया एवं छात्र-छात्राओं को भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यों के लिए प्रेरित किया।
​कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्राचार्य महोदय प्रो० कुमुद उपाध्याय जी के द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी एवं यह आश्वासन दिया की भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन करके पढ़ाई के साथ-साथ कौशल विकास में भी छात्रों को प्रेरित किया जाएगा।
​कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु कॉलेज से श्री दीप चंद पाठक, श्रीमती पूनम चन्द्रा, श्री मनोज पलड़िया, श्री मनोज कुमार शर्मा एवं तारा दत्त उप्रेती ने सहयोग दिया।

बी.वोक. खाद्य प्रौद्योगिकी (Food Technology), कम्युनिटी कॉलेज, कुमाऊं विश्वविद्यालय, भीमताल के छात्रों ने विश्व खाद्य दि...
01/11/2025

बी.वोक. खाद्य प्रौद्योगिकी (Food Technology), कम्युनिटी कॉलेज, कुमाऊं विश्वविद्यालय, भीमताल के छात्रों ने विश्व खाद्य दिवस (World Food Day) पर जी.बी. पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में 15 और 16 अक्टूबर 2025 को आयोजित एक सम्मेलन जिसका शीर्षक "Hand in Hand for better foods and a Better Future" (बेहतर खाद्य और बेहतर भविष्य के लिए हाथ में हाथ) था, में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस आयोजन में खाद्य नवाचार (food innovation), पोषण जागरूकता (nutrition awareness), और सतत खाद्य प्रणालियों (sustainable food systems) पर केंद्रित विभिन्न प्रतियोगिताएँ और गतिविधियाँ शामिल थीं। विभिन्न संस्थानों के छात्रों ने भाग लिया, जिसमें उन्होंने खाद्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी रचनात्मकता और ज्ञान का प्रदर्शन किया।
हमारे छात्रों ने कई प्रतियोगिताओं में सक्रिय रूप से भाग लिया और कई पुरस्कार जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया:
* तूबा फातिमा ने पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीता।
* दिव्या पंत ने पोस्टर प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार जीता।
* जान्हवी रावत ने ब्रेन स्टॉर्मिंग में प्रथम पुरस्कार जीता।
* राशि मिश्रा ने अभिनव रेसिपी प्रतियोगिता (Innovative recipe competition) में सांत्वना पुरस्कार (consolation prize) जीता।
उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने खाद्य-संबंधी मुद्दों के प्रति उनके समर्पण, टीमवर्क और नवोन्मेषी दृष्टिकोण (innovative approach) को उजागर किया। इस भागीदारी ने न केवल उनके शैक्षणिक और व्यावहारिक प्रदर्शन को बढ़ाया, बल्कि उन्हें विभिन्न संस्थानों के विशेषज्ञों और छात्रों के साथ बातचीत करने का अवसर भी प्रदान किया।
कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर कुमुद उपाध्याय जी ने सभी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ आगे भी इसी तरह कार्य करने को प्रेरित किया।

कम्युनिटी कॉलेज भीमताल में छात्रों के द्वारा होली महोत्सव का आयोजन किया गया।प्राचार्य महोदय के साथ संस्थान के शिक्षकों ए...
13/03/2025

कम्युनिटी कॉलेज भीमताल में छात्रों के द्वारा होली महोत्सव का आयोजन किया गया।
प्राचार्य महोदय के साथ संस्थान के शिक्षकों एवम कर्मचारियों ने होली कार्यक्रम का आनंद लिया
प्राचार्य महोदय ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी ।

06/03/2025
Sharad Pandey of our Community college giving feedback on 2 days boot camp by Dev Bhoomi Udhyamita Yojna at JC Bose Tech...
06/03/2025

Sharad Pandey of our Community college giving feedback on 2 days boot camp by Dev Bhoomi Udhyamita Yojna at JC Bose Technology Campus, Bhimtal.

कम्युनिटी कॉलेज भीमताल के छात्र कार्तिकेय जोशी जो कि वर्ष 2022 ग्रुप के छात्र है और वर्तमान में 6th सेमेस्टर के विद्यार्...
28/02/2025

कम्युनिटी कॉलेज भीमताल के छात्र कार्तिकेय जोशी जो कि वर्ष 2022 ग्रुप के छात्र है और वर्तमान में 6th सेमेस्टर के विद्यार्थी है, उनके द्वारा ओबेरॉय ग्रुप में F&B production department Co**ie lavel में 7वे राउंड का इंटरव्यू पास कर चयन प्राप्त कर लिया गया है।
जिसमे दिनाँक 01 मार्च 2025 से उन्हें ओबरॉय चंडीगढ़ में joining करनी है।

आज दिनाँक 28 फरवरी 2025 को छात्र ने कम्युनिटी कॉलेज में आकर प्राचार्य महोदय प्रोफेसर कुमुद उपाध्याय जी से आशिर्वाद प्राप्त कर कॉलेज को धन्यवाद दिया ।

प्राचार्य महोदय ने छात्र को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनायें देते हुए उन्हें कॉलेज के अन्य विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए भी कहा।

जिससे कि कम्युनिटी कॉलेज में अध्ययन करने वाले अन्य छात्र छात्राओ को भी उनके भविष्य रोजगार हेतु लाभ मिल सके।

आज दिनाँक 04 दिसंबर 2024 को कम्युनिटी कॉलेज भीमताल में छात्र छात्राओं की प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमें उनके...
04/12/2024

आज दिनाँक 04 दिसंबर 2024 को कम्युनिटी कॉलेज भीमताल में छात्र छात्राओं की प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमें उनके द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को बनाया गया एवं tasting के लिए उपस्थित अतिथियों को searve किया गया।
इस कार्यक्रम के आयोजन में शैफ श्री गोविंद बिष्ट जी ने सभी छात्रों को पाक कला के गुर सिखाए।
एवं व्यंजनों को भीमताल परिसर के कुलानुशासक डॉ0 रिशेन्द्र कुमार sir एवं डॉ0 आशीष बिष्ट sir के द्वारा taste किया गया एवं समस्त व्यंजनों को खूब सराहा गया।
कॉलेज स्टाफ से श्री राकेश तिवारी जी , श्रीमती पूजा जोशी जी ,श्रीमती पूनम चंद्रा जी, श्री मनोज पलड़िया , श्री मनोज कुमार शर्मा , श्री तारादत्त उप्रेती जी ने सहयोग प्रदान किया।
कॉलेज के प्राचार्य महोदय प्रोफेसर कुमुद उपाध्याय जी के सहयोग एवं आशिर्वाद से आज का यह कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न किया गया।
प्राचार्य महोदय ने समस्त विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दी एवं समस्त छात्रों को आज के कार्यक्रम की बधाइयाँ प्रेषित की।

Address

Community College Bhimtal Near Vikash Bhawan Tiraha, Soangaon Gorakhpur
Nainital
263136

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Community College Bhimtal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Community College Bhimtal:

Share