26/08/2024
अर्जुन कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन
अर्जुन कॉलेज में 78 वां स्वतंत्रता दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गया।
बतौर महाविद्यालय की अध्यक्ष मैंने ध्वजारोहण किया एवं झंडे की सलामी ली।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने बताया कि भारत ने विज्ञान, तकनीकी शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है एवं भारत अब विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वह रोजगार के अवसर प्रदान करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें।
बिहार विधान परिषद के सदस्य संजीव सिंह ने उनके क्षेत्र में सभी प्रकार की रोजगार उन्मुख शिक्षा के अवसर प्रदान करने के लिए महाविद्यालय प्रशासन को कोटिश: धन्यवाद किया!
नवगछिया के पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा ने अपने संबोधन में कहा कि भारत 2047 तक एक विकसित देश बनेगा और इसमें बिहार की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण होगी।
कार्यक्रम में नवगछिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश, अनुमंडल अधिकारी उत्तम कुमार, रंगड़ा के अंचलाधिकारी आशीष कुमार, थानाध्यक्ष राजाराम सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर सरिता कुमारी ने किया छात्र-छात्राओं ने नाट्य कला, एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, काव्यपाठ सहित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
सुमित झा ज्योति कुमारी प्रिया यादव राहुल नीतू गीतांजलि रिया मिथुन आरती प्रीति भारती स्नेहा मनीषा रिंकी प्रेरणा रूप ने रंगारंग प्रस्तुति किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रोफेसर सरिता कुमारी, प्रोफेसर राजेश यादव, प्रोफेसर ज्ञानेश त्रिपाठी, प्रोफेसर मनोज मिश्रा, प्रोफेसर सृष्टि, प्रोफेसर अनुप्रिया प्रोफेसर ज्योति, इंजीनियर अमित शर्मा, संजय झा, मुकेश दास, रौशन झा, शुभाशीष ठाकुर, अखिलेश कुमार अनंत सिंह, राजीव शर्मा, लड्डू सिंह आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।