05/09/2024
शिक्षक दिवस 2024
---------------------------
हम शिक्षकों के लिए संदेश
------------------------------------
गुरु - शिष्य की परंपरा प्राचीन काल से अद्भुत और महत्वपूर्ण रहा है | शिक्षकों को भगवान और माता-पिता के ऊपर दर्जा प्राप्त रहा है, शिक्षकों के प्रति अगाध आस्था रहा है, शिष्यों से मिलने वाला सम्मान और प्यार अतुलनीय रहा है|
आज शिक्षक दिवस 2024 के दिन शिक्षकों को यह शपथ लेना चाहिए कि विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ-साथ सामाजिक ,जीवन कौशलों और नैतिक मूल्यों का विकास करना है | शिक्षकों को अपने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक सक्रिय तरीके से सीखने के लिए प्रेरित करना चाहिए| शिक्षकों द्वारा दी गई शिक्षण विद्याथियों के सर्वांगीण विकास का मूल आधार बने |
आज के समय में शिक्षा का व्यवसायीकरण और बजारीकरण हो गया है | इस चुनौती से निपटने के लिए सारे शिक्षकों को एक मत होकर आगे आना होगा; जिससे प्राचीन भारत की सभ्यता और संस्कृति बच सके |
" सभी शिक्षार्थियों को हम शिक्षकों की तरफ से बहुत-बहुत प्यार और आशीर्वाद | "