BGR Campus of HNB Garhwal University Pauri

BGR Campus of HNB Garhwal University Pauri Official Page of BGR Campus

06/05/2026

दिनांक 11 मई 2026 से आयोजित होने वाली CUET (UG) 2026 परीक्षा हेतु केन्द्र कोड - 34033 (हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर गढ़वाल, उत्तराखंड) के लिए परीक्षार्थियों का पोर्टल पुनः खोल दिया गया है।

ऐसे परीक्षार्थी जिन्होंने पूर्व में किसी परीक्षा केन्द्र का चयन किया था तथा जो अब श्रीनगर गढ़वाल केन्द्र (केन्द्र कोड - 34033) पर परीक्षा देना चाहते हैं, वे कृपया दिनांक : 07 मई तक CUET पोर्टल पर लॉगिन कर पुनः Choice Lock करना सुनिश्चित करें।

निर्धारित तिथि के उपरांत पोर्टल स्वतः बंद हो जाएगा, जिसके पश्चात किसी भी प्रकार का संशोधन/केन्द्र परिवर्तन संभव नहीं होगा। अतः सभी अभ्यर्थी समय रहते आवश्यक कार्यवाही कर लें।

अधिक जानकारी हेतु संबंधित हेल्पडेस्क से संपर्क करें।
*अधिष्ठाता छात्र कल्याण*
हे.न.ब. गढ़वाल विश्वविद्यालय

06/05/2026

#जलहीजीवनहै
क्या हम उत्तराखण्ड जल संस्थान से आशा कर सकते हैं कि जल के महत्व को समझते हुए जलसंस्थान हमें जलापूर्ति करके हमारी जीवन रक्षा करने में सक्षम है? आजकल कई दिन से जलापूर्ति अनियमित है अपनी वेदना से सक्षम अधिकारी को अवगत कराया जा चुका है। संवेदशीलता प्रतीक्षित है। छात्रों की परीक्षाएं चल रही हैं। मगर!




Pushkar Singh Dhami

*Sponsorship Invitation – RAMMS 2026*We are organizing an International Conference on Recent Advances in Mathematics and...
05/05/2026

*Sponsorship Invitation – RAMMS 2026*

We are organizing an International Conference on Recent Advances in Mathematics and Mathematical Sciences (RAMMS 2026) from *4–6 June 2026 at HNB Garhwal University, Pauri.*

The conference will have participants from *IITs, central universities, researchers, professors, and international delegates.*

We are inviting local businesses and organizations to partner with us as sponsors. This is a great opportunity to:
1. Promote your brand among a highly educated audience
2. ⁠Gain visibility through banners, posters, and souvenir booklet
3. ⁠Connect with participants from across India and abroad

We have multiple sponsorship options including:
• Title Sponsor
• Associate Sponsor
• Meal Sponsorship
• Stall / Exhibition opportunities

Even a small contribution will go a long way in supporting the growth and spread of mathematics.

For sponsorship details, please refer to the attached brochure.

📞 Contact:
Awdhesh Gairola
Sponsorship Head – RAMMS 2026
9760686754

05/05/2026
श्रद्धांजलि ✍️गढ़वाल विश्वविद्यालय के डां बीजीआर पौड़ी परिसर में अध्ययन करने वाला हर छात्र और आगंतुक इस चेहरे को कभी नही...
04/05/2026

श्रद्धांजलि ✍️

गढ़वाल विश्वविद्यालय के डां बीजीआर पौड़ी परिसर में अध्ययन करने वाला हर छात्र और आगंतुक इस चेहरे को कभी नहीं भुला सकता।बेहद गर्मजोशी और मुस्कराहट के साथ हर समस्या को सुनना और उसे चुटकियों में सुलझा देना उनके व्यक्तित्व की खासियत थी पौड़ी परिसर के पूर्व वरिष्ठ आशुलिपिक श्री आर०एस० नेगी जी अब हमारे बीच नहीं रहे। 3/5/2026 को मेरठ के एक अस्पताल में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली.
विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित 🙏🌺🙏

कचरे से उपयोगी वस्तुएँ बनाने की प्रतियोगिता आयोजितपौड़ी, 4 मई,2026।हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के डॉ. बी.जी...
04/05/2026

कचरे से उपयोगी वस्तुएँ बनाने की प्रतियोगिता आयोजित
पौड़ी, 4 मई,2026।
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के डॉ. बी.जी.आर. परिसर, पौड़ी स्थित ईको क्लब एवं मिशन लाइफ सेल द्वारा “वेस्ट टू वेल्थ” विषय पर रचनात्मक मॉडल, क्राफ्ट एवं नवाचार उत्पाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपशिष्ट सामग्री का रचनात्मक उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण एवं सतत जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बेकार वस्तुओं से आकर्षक एवं उपयोगी उत्पाद तैयार कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के माध्यम से पुनर्चक्रण, पुनः उपयोग तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों ने प्लास्टिक बोतलों, पुराने समाचार पत्रों, कार्डबोर्ड एवं अन्य अनुपयोगी वस्तुओं से सजावटी एवं उपयोगी सामग्री तैयार की।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंबिका बिष्ट (बी.कॉम. चतुर्थ सेमेस्टर) ने प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान दुर्गा खंकारीयाल (बी.एससी. द्वितीय सेमेस्टर) एवं तृतीय स्थान अरीबा परवीन (बी.एससी. चतुर्थ सेमेस्टर) को मिला। सांत्वना पुरस्कार आंचल सैनी तथा सीमा पंवार को प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में प्रो. ए. पांडेय, डॉ. अनिल दत्त एवं डॉ. सुरेखा शामिल रहे। निर्णायकों ने प्रतिभागियों की रचनात्मकता, उपयोगिता एवं पर्यावरणीय संदेश के आधार पर विजेताओं का चयन किया।
इस अवसर पर ईको क्लब के सदस्य डॉ. किरण बाला, डॉ. नीलम नेगी, डॉ. गौतम, डॉ. अतुल सैनी एवं डॉ. विक्रम नेगी भी उपस्थित रहे तथा उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के दौरान परिसर निदेशक ने शिक्षकों को ईको क्लब के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों एवं आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को भी इस प्रकार के रचनात्मक एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए उत्साहित किया। अंत में प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करते हुए “रिड्यूस, रीयूज़ और रीसायकल” का संदेश दिया गया।
आयोजकों ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं में नवाचार की भावना विकसित करना तथा मिशन लाइफ के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

02/05/2026

डॉ. बीजीआर परिसर पौड़ी में तेज आंधी तूफान चलने से महिला छात्रावास के पास पेड़ गिरने से पार्किंग में खड़ी तीन गाड़ियां दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि किसी जानमाल को नुकसान नहीं हुआ।
#आपदा

Address

BGR Campus Pauri
Pauri
246001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BGR Campus of HNB Garhwal University Pauri posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share