ONS Govt. Degree College Devprayag

ONS Govt. Degree College Devprayag YOUR SUCCESS IS OUR MOTO

आज दिनांक 27-09-2025 को वर्तमान शैक्षिक सत्र के छात्र संघ निर्वाचन हेतु छात्र संघ परिणाम घोषित किया गया।इस सम्बन्ध में म...
28/09/2025

आज दिनांक 27-09-2025 को वर्तमान शैक्षिक सत्र के छात्र संघ निर्वाचन हेतु छात्र संघ परिणाम घोषित किया गया।

इस सम्बन्ध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ० मुहम्मद इलयास द्वारा जानकारी दी गई कि, छात्र संघ कार्यकारिणी के सभी 06 पदों पर केवल 01-01 नामांकन होने से अध्यक्ष पद के लिए सुमित सिंह, उपाध्यक्ष हेतु संतोषी बिष्ट, सचिव हेतु सपना, सह०सचिव हेतु संतोषी रौथाण, कोषाध्यक्ष हेतु महक एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद हेतु आर्यन दीप निर्विरोध निर्वाचित किए गये। इसके अतिरिक्त अमिता, हिमांशी रावत, कंचन, कोमल, अंजली, आंचल, कार्यकारणी के सदस्य मनोनीत किए गये।श्रीमती अर्चना धपवाल की अध्यक्षता में अपराह्न 02 बजे के बाद सम्पन्न हुआ। इस दौरान समिति के सदस्य डॉ० सुबोध कुमार, डॉ० सोनिया, डॉ० आदिल कुरैशी, श्री दीपक चौहान, श्री नरेन्द्र बकराडी, महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

आज दिनांक 22.09.2025 को ओमकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय, देवप्रयाग टिहरी गढ़वाल में नमामि गंगे प्रकोष्ट द्वारा "स्वच...
23/09/2025

आज दिनांक 22.09.2025 को ओमकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय, देवप्रयाग टिहरी गढ़वाल में नमामि गंगे प्रकोष्ट द्वारा "स्वच्छता ही सेवा" अभियान के तहत ‘गंगा स्वच्छ्ता’ पखवाड़ा (17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2025) के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय नमामि गंगे समिति के संयोजक डॉ0 सुबोध कुमार डॉ अमित कुमार, डॉ सोनिया, श्री दीपक सिंह चौहान श्री दिनेश बलूनी उपस्थित रहे।

Address

Devprayag
Pauri

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ONS Govt. Degree College Devprayag posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share