22/05/2026
कृषि महाविद्यालय, रायपुर के 66वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित ‘प्रवाह’ कार्यक्रम में पूर्व अधिष्ठाताओं एवं विश्वविद्यालय में कार्यरत अधिकारियों का सम्मान कर उनके योगदान को नमन किया गया।
इस गरिमामयी अवसर पर श्री एसएस बघेल, डॉ. एनएम श्रीवास्तव, डॉ. ओपी कश्यप, डॉ. एसआर पटेल, डॉ. एनपी पटेल, डॉ. के. नन्देहा, डॉ. जीके दास, डॉ. एमआरएच सिद्दीकी, डॉ. वीएन साहू, श्री अनिल खुशवाहा, सुश्री गोपिका गबेल, श्री केआर बरई, श्री मनमोहन सिंह, श्री हर्ष चंद्राकर, श्री यशवंत के. राम, श्री आर.के. कश्यप, श्री कपिल देव दीपक, डॉ. एसएस टूटेजा, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी एवं श्री संजय नय्यर को सम्मानित किया गया।
यह सम्मान समारोह महाविद्यालय की गौरवशाली परंपरा, समर्पण और शिक्षा जगत में उनके महत्वपूर्ण योगदान का प्रतीक बना।