12/01/2026
१३वे विश्व हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर महिला आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज हिंदी विभाग की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में संस्था के प्रिंसिपल डॉ नीलू बहन, हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर नारणभाई डोडिया, प्रो हुमेरा मेडम, प्रो प्रीति मेडम प्रो सायरा मेडम,प्रो मंजुला मेडम प्रो नयनीत चौधरी साहेब एवं मुख्य हिंदी की छात्राओं ने इस कार्यक्रम में उत्साह के साथ भाग लिया। इस कार्यक्रम में छात्राओं ने वक्तृत्व स्पर्धा में आज के समय में वैश्विक स्तर पर हिंदी के महत्व पर अलग-अलग विषयों पर अपने-अपने विचारों को प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में स्पर्धा में भाग लेने वाली टीवाय बीए, एसवाय बीए की प्रथम, अद्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुस्तक एवं कलम से सम्मानित किया गया।
पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कॉलेज के प्रिंसिपल नीलू बहन ने हिंदी विभाग को पूर्ण सहयोग दिया।