14/01/2025
आज दिनांक 14 जनवरी सावित्री देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय (पी०जी कॉलेज)में टेबलेट वितरण का कार्यक्रम का आयोजन हुआ.
जिस में मुख्य अतिथि श्री संजीव कुमार सिंह जी (परीक्षा नियंत्रक/कुलसचिव) महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय (बरेली).
विशिष्ट अतिथि - श्री डॉ मयंक अग्रवाल जी (प्रधान सहायक)विश्वविद्यालय बरेली व श्री मनोज पांडेय जी (प्रधान सहायक)विश्वविद्यालय बरेली और महाविद्यालय संस्थापक व प्रबंधक राजीव वर्मा जी रहे. अतिथियों को उप प्रबंधक श्रीमति प्रियंका वर्मा ने कॉलेज सम्मान दे के सम्मानित किया. महाविद्यालय में सत्र 2022- 23 में 86 एम.ए के छात्र परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके व वर्तमान सत्र में अंतिम वर्ष के चतुर्थ सेमेस्टर परास्नातक छात्र-छात्राओं को निशुल्क टैबलेट दिए गए। मुख्य अतिथि ने कहा कि सरकार युवाओं को ज्ञान के सागर से जोड़कर भारत को विश्व गुरु बनाना चाहती है। मनुष्य की सोच आवाज में बदलती है, और वह आवाज पूरे ब्रह्मांड में विद्यमान रहता है.प्राचार्य डॉ. राजीव शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी टैबलेट का उपयोग अपने कैरियर को उच्चतम स्तर पर ले जाने के लिए करें.समारोह का उद्घाटन मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण से किया.कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शुभम वर्मा कहा कि छात्र डिवाइस का प्रयोग अपनी शिक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए करें। इस दौरान अजय सिंह, गौरव कुमार,संगीता शर्मा, माहताब परवीन ,सलमा आदि रहे.इस दौरान टैबलेट पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे