Srajan Institute of Technology Management and Science Ratlam

  • Home
  • India
  • Ratlam
  • Srajan Institute of Technology Management and Science Ratlam

Srajan Institute of Technology Management and Science Ratlam Srajan Institute of Technology and Management Science, a premier Institute of the region is established with a vision of Mentoring Global Excellence.

 युवा दिवस पर सृजन महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने निकाली ‘स्वदेशी के लिए दौड़’युवा दिवस के अवसर पर सृजन महाविद्यालय के ...
29/01/2026


युवा दिवस पर सृजन महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने निकाली ‘स्वदेशी के लिए दौड़’

युवा दिवस के अवसर पर सृजन महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने ‘स्वदेशी के लिए दौड़’ का आयोजन कर समाज को स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूक करने और महर्षि स्वामी विवेकानंद के विचारों से जोड़ने का प्रेरणादायी संदेश दिया। यह दौड़ डोसी गांव स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय से प्रारंभ हुई, जिसमें महाविद्यालय के साथ-साथ विद्यालय के बाल विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों में स्वदेशी भावना का विकास तथा स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रेरणा लेना रहा। इस अवसर पर सृजन भारत के संयोजक अनिल झालानी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “आप सभी विद्यार्थियों को विवेकानंद जैसा बनने का प्रयास अवश्य करना चाहिए। यह मार्ग कठिन है, परंतु प्रयास करना एक भारतीय होने के नाते हमारा कर्तव्य है। यदि हम इस दिशा में सफल होते हैं, तो इस युग में एक महान राष्ट्र के निर्माण में हमारी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।”

कार्यक्रम के दौरान स्वदेशी मंच से स्वतंत्रपाल ने विद्यार्थियों को स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की शपथ दिलाई। वहीं जन अभियान से शैलेंद्र सिंह ने भी इस 2 किलोमीटर मैराथन दौड़ में भाग लेकर युवाओं का उत्साह बढ़ाया।

इस अवसर पर सृजन महाविद्यालय से प्राचार्य डॉ जिंदल यादव, समन्वयक निसर्ग दुबे, खेल शिक्षिका ताहिरा खान, शासकीय माध्यमिक विद्यालय से प्रधानाध्यापिका रीना कनोजिया, कविता सक्सेना सहित अन्य शिक्षकगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, आत्मनिर्भरता और स्वदेशी के प्रति सकारात्मक सोच को मजबूती प्रदान की। दौड़ के बाद धावकों को प्रमाण पत्र दिए गए।

We celebrated our 77th Republic day. And congratulations to all with warm wishes.Happy Republic day.
27/01/2026

We celebrated our 77th Republic day. And congratulations to all with warm wishes.
Happy Republic day.

सृजन महाविद्यालय में संभागीय स्तरीय शतरंज नोडल टूर्नामेंट आयोजितसृजन महाविद्यालय में संभागीय स्तरीय शतरंज नोडल टूर्नामें...
26/12/2025

सृजन महाविद्यालय में संभागीय स्तरीय शतरंज नोडल टूर्नामेंट आयोजित

सृजन महाविद्यालय में संभागीय स्तरीय शतरंज नोडल टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया, जिसमें राजीव गांधी विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त दस महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए संस्था के चेयरमैन एवं सृजन भारत के संयोजक अनिल झालानी ने कहा कि शतरंज केवल जीत-हार का खेल नहीं है, बल्कि यह जीवन की रणनीति, धैर्य और निर्णय-क्षमता को भी सिखाता है। उन्होंने यह भी बताया कि यह खेल मनोरंजन के साथ-साथ मानसिक शांति के लिए भी अत्यंत लाभकारी है।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नवीन कन्या विद्यालय की प्राचार्य ममता अग्रवाल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा शतरंज खेल की विशेषताओं और उसके शैक्षिक महत्व से परिचित कराया।

प्रतियोगिता की निर्देशिका के रूप में खेल शिक्षिका ताहिरा खान रहीं। कार्यक्रम का संचालन संस्था समन्वयक निसर्ग दुबे द्वारा किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जिंदल यादव ने किया।

सृजन महाविद्यालय में विद्यार्थियों को कराया गया सहज योग से परिचय।  इन समस्त शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक लाभों को मद्देनज़...
16/12/2025

सृजन महाविद्यालय में विद्यार्थियों को कराया गया सहज योग से परिचय।
इन समस्त शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक लाभों को मद्देनज़र रखते हुए सृजन महाविद्यालय द्वारा अपनी संस्था में अध्ययनरत विद्यार्थियों को सहज योग से परिचित कराने हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के भीतर मानसिक शांति, एकाग्रता, आत्म-संतुलन एवं सकारात्मक जीवन-दृष्टि का विकास करना रहा।

The Kerala Tour of Srajnites.From laughing together on train journeys to posing beside iconic rockets, from standing tal...
19/11/2025

The Kerala Tour of Srajnites.

From laughing together on train journeys to posing beside iconic rockets, from standing tall at scenic mountains to soaking our feet in the warm waves this trip had it all.
We explored temples rich in heritage, enjoyed beaches full of joy, ISRO and dressed in the beautiful traditional colours of Kerala.
Every smile, every group hug, every frame in this collage tells a story of friendship, fun, and unforgettable experiences.
Kerala didn’t just give us places to visit it gave us memories to keep forever.
.

राष्ट्रीय एकता दिवस पर सृजन महाविद्यालय की अनूठी पहलसृजन महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर एक अभिनव...
01/11/2025

राष्ट्रीय एकता दिवस पर सृजन महाविद्यालय की अनूठी पहल

सृजन महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर एक अभिनव पहल के रूप में उद्बोधन शाला का आयोजन किया। इस पहल के अंतर्गत महाविद्यालय के विद्यार्थी अपने-अपने पूर्व विद्यालयों में गए, जहाँ से उन्होंने विद्यालयीन शिक्षा पूर्ण की थी। वहाँ प्राचार्य की अनुमति प्राप्त कर उन्होंने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता विषय पर उद्बोधन दिया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सरदार पटेल के जीवन-दर्शन, उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान तथा राष्ट्रीय एकता के महत्व को विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों के समक्ष साझा किया। उन्होंने समरसता, सम्प्रभुता तथा अखंडता जैसे मूल्यों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला।

सृजन भारत के संयोजक श्री अनिल झालानी ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए विद्यार्थियों की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विशेष रूप से तैयार कर विद्यालयों में उद्बोधन हेतु भेजा गया, ताकि अधिकाधिक छात्र प्रेरित हो सकें।

गौरतलब है कि राष्ट्र 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाता है। सरदार पटेल ने खंडित भारत को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया। 562 रियासतों को 18 महीनों के भीतर भारत संघ में विलय कर एक श्रेष्ठ और एकीकृत भारत के निर्माण में उनका योगदान अद्वितीय है। स्वास्थ्य कठिन होने के बावजूद उन्होंने राष्ट्र सेवा एवं कर्तव्य पालन में अद्भुत समर्पण का परिचय दिया। स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर स्वतंत्र भारत के प्रथम गृहमंत्री के रूप में उनका कार्य वंदनीय है।

इसी प्रेरणा को आगे बढ़ाते हुए सृजन महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न विद्यालयों में जाकर राष्ट्रीय एकता पर उद्बोधन दिया और राष्ट्र के लौहपुरुष को श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यार्थियों ने संकल्प व्यक्त किया कि वे राष्ट्र की एकता और अखंडता के मूल्य को समाज में निरंतर प्रसारित करते रहेंगे, ताकि भारत सदैव गौरवपूर्ण मार्ग पर अग्रसर रहे।

*सृजन महाविद्यालय में ‘विद्यार्थी जीवन और आत्मपहचान’ विषय पर प्रेरक उद्बोधन ..*https://www.srajaninstitute.org/blog-deta...
29/10/2025

*सृजन महाविद्यालय में ‘विद्यार्थी जीवन और आत्मपहचान’ विषय पर प्रेरक उद्बोधन ..*
https://www.srajaninstitute.org/blog-detail.php?id=35

सृजन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रतलाम में इनोवेशन डे का उत्सवइनोवेशन सेल की समन्वयक श्रीमती मीनल पाठक ने भारत रत्न डॉ. ए...
16/10/2025

सृजन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रतलाम में इनोवेशन डे का उत्सव

इनोवेशन सेल की समन्वयक श्रीमती मीनल पाठक ने भारत रत्न डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम (भारत के पूर्व राष्ट्रपति) की जयंती के उपलक्ष्य में “इनोवेशन डे” का अर्ध-दिवसीय समारोह सफलतापूर्वक आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी में सृजनशीलता, नवाचार और प्रौद्योगिकी के प्रति उत्साह जगाना था, ताकि वे एक प्रगतिशील राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकें।

इस आयोजन में बी.टेक, फैशन डिजाइन और इंटीरियर डिजाइन विभाग के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनोवेशन सेल की ओर से विद्यार्थियों के सबसे रचनात्मक और उपयोगी नवाचारों को सम्मानित और पुरस्कृत किया गया, जिससे जिज्ञासा और प्रयोगशीलता की भावना को प्रोत्साहन मिला।

सभी शाखाओं में विभाग-विशेष नवाचार गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने अपने-अपने क्षेत्र में बहु-विषयक कौशल और व्यावहारिक ज्ञान का प्रदर्शन किया। प्रमुख गतिविधियाँ थीं —

कंप्यूटर साइंस के विद्यार्थियों द्वारा ड्रोन असेंबलिंग

मैकेनिकल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों द्वारा हाइड्रोलिक लोड लिफ्टिंग मैकेनिज्म

सिविल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों द्वारा ट्रस स्ट्रक्चर निर्माण

इलेक्ट्रिक व्हीकल विभाग के विद्यार्थियों द्वारा मोटर एवं बैटरी संचालित कार संचालन

फैशन डिजाइन विभाग के विद्यार्थियों द्वारा बेबी ड्रेस डिजाइनिंग

इंटीरियर डिजाइन विभाग के विद्यार्थियों द्वारा ड्रॉइंग रूम डिजाइनिंग।

इन सभी गतिशील और कौशल-आधारित गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी असाधारण रचनात्मकता, तकनीकी दक्षता और समस्या-समाधान क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सर्वश्रेष्ठ नवाचार प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर इनोवेशन सेल के उपाध्यक्ष डॉ. इम्तियाज़ खान और संयोजक श्री मयंक मनावत ने आभार प्रकट किया।

सृजन इंस्टीट्यूट में आयोजित यह “इनोवेशन डे” न केवल डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम की प्रेरणादायी विरासत को नमन करता है, बल्कि भविष्य के तकनीकी विशेषज्ञों और डिजाइनरों में नवाचार और उत्कृष्टता की भावना को भी प्रज्वलित करता है।

भारत के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक गौरव पर सृजन महाविद्यालय में व्याख्यानमाला
30/09/2025

भारत के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक गौरव पर सृजन महाविद्यालय में व्याख्यानमाला

Srajan college.Orientation Program.2025......
30/08/2025

Srajan college.
Orientation Program.
2025......

Address

Ratlam Nimach State Highway, Near Old RTO, Industrial Area, Dosi Gaon, Jaora Road A
Ratlam
457001

Opening Hours

Monday 9am - 4:30pm
Tuesday 9am - 4:30pm
Wednesday 9am - 4:30pm
Thursday 9am - 4:30pm
Friday 9am - 4:30pm
Saturday 9am - 4:30pm

Telephone

+919630451429

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Srajan Institute of Technology Management and Science Ratlam posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Srajan Institute of Technology Management and Science Ratlam:

Share