CMRA Govt Polytechnic, Sanghi

CMRA Govt Polytechnic, Sanghi Govt. Polytechnic, Sanghi is committed to the development of professional engineers to face the challenges of the rapidly changing industrial world.

राजकीय पॉलिटेक्निक सांघी में 'एलुमनाई इंटरैक्शन' सत्र का आयोजन: डीआरडीओ में चयनित पूर्व छात्र तेजपाल ने साझा किए अनुभवरो...
01/04/2026

राजकीय पॉलिटेक्निक सांघी में 'एलुमनाई इंटरैक्शन' सत्र का आयोजन: डीआरडीओ में चयनित पूर्व छात्र तेजपाल ने साझा किए अनुभव

रोहतक (सांघी): सी.एम.आर.ए. राजकीय पॉलिटेक्निक, सांघी में आज दिनांक 01/04/2026 को विद्युत अभियांत्रिकी (Electrical Engineering) विभाग के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष 'एलुमनाई इंटरैक्शन सत्र' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संस्थान के पूर्व छात्र श्री तेजपाल ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की।संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. प्रदीप कुमार ने श्री तेजपाल का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिह्न (Momento) भेंट कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य डॉ. प्रदीप कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व छात्रों की सफलता वर्तमान छात्रों के लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत होती है।सत्र के दौरान श्री तेजपाल ने संस्थान से अपनी पढ़ाई और 'कैंपस प्लेसमेंट' से शुरू हुए सफर के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने विशेष रूप से रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) में जूनियर इंजीनियर (JE) के पद पर अपने चयन की चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया साझा की, जहाँ उन्होंने मात्र एक पद (single vacancy) के विरुद्ध सफलता प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया। उन्होंने छात्रों को तकनीकी विषयों की गहराई से पढ़ाई करने और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अनुशासित रहने के टिप्स दिए।इस अवसर पर संस्थान का स्टाफ और विद्युत विभाग के विद्यार्थी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

30/03/2026

6th Annual Day and 6th Alumni meet part 14

प्रेस विज्ञप्तिसीएमआरए राजकीय पॉलिटेक्निक, सांघी में 'टेकमसे इंडिया' द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजनरोहतक, 17...
17/03/2026

प्रेस विज्ञप्ति

सीएमआरए राजकीय पॉलिटेक्निक, सांघी में 'टेकमसे इंडिया' द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन

रोहतक, 17 मार्च 2026: आज सीएमआरए (CMRA) राजकीय पॉलिटेक्निक, सांघी के परिसर में टेकमसे इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Tecumseh India Pvt Ltd), बल्लभगढ़, फरीदाबाद द्वारा एक भव्य कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। टेकमसे इंडिया रेफ्रिजरेशन के क्षेत्र में एक वैश्विक अग्रणी कंपनी है, जो मुख्य रूप से घरेलू और व्यावसायिक उपयोग के लिए उच्च गुणवत्ता वाले कंप्रेसर (रेसिप्रोकेटिंग, रोटरी और स्क्रॉल), कंडेंसिंग यूनिट्स, चिलर्स और हीट पंप का निर्माण करती है।
इस प्लेसमेंट ड्राइव में कंपनी की एचआर मैनेजर सुश्री मीरावी सक्सेना और शॉप फ्लोर इंचार्ज श्री लक्ष्य धीमान ने शिरकत की। संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल (TPO) से श्री उमेश पहल और श्री चेतन ने इस पूरी प्रक्रिया का कुशल समन्वय और प्रबंधन किया।
कार्यक्रम की मुख्य बातें:
• कंपनी परिचय और लैब भ्रमण: प्रतिनिधियों ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन (PPT) के माध्यम से छात्रों को कंपनी के उत्पादों और पर्यावरण-अनुकूल R290 कंप्रेसर की जानकारी दी। इसके साथ ही, सुश्री मीरावी सक्सेना और श्री लक्ष्य धीमान ने कॉलेज की वर्कशॉप और मैकेनिकल इंजीनियरिंग की लैब्स का विस्तृत दौरा किया। उन्होंने छात्रों के कौशल विकास (Skills Improvement) में कंपनी द्वारा दिए जा सकने वाले सहयोग पर भी अपने विचार साझा किए।
• चयन प्रक्रिया: ड्राइव में मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के कुल 30 छात्रों ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया के तहत पहले एक लिखित परीक्षा आयोजित की गई, जिसके बाद 'नवीनतम औद्योगिक विषयों' पर ग्रुप डिस्कशन (GD) और व्यक्तिगत साक्षात्कार संपन्न हुए।
संस्थान के प्रिंसिपल डॉ. प्रदीप कुमार ने कंपनी के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न (Momento) भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से छात्रों को प्रतिष्ठित औद्योगिक समूहों में अपना करियर शुरू करने का बेहतरीन मंच मिलता है।

All pass out students/ Alumni of this institute are requested to register on the following link for attending the 6th Al...
11/03/2026

All pass out students/ Alumni of this institute are requested to register on the following link for attending the 6th Alumni meet on 22nd march 2026 (Sunday). Registration is must for all so that necessary arrangements can be made for Alumni at institute level.

9813172042; [email protected];

All Passout Students of this institute are invited for Annual day celebration and Alumni meet in institute on 22/03/2026...
06/03/2026

All Passout Students of this institute are invited for Annual day celebration and Alumni meet in institute on 22/03/2026 (Sunday).

प्रेस नोटसीएमआरए राजकीय पॉलिटेक्निक सांघी में भव्य प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन; एस्कॉर्ट्स कुबोटा और सिरमा एसजीएस ने किया ...
09/02/2026

प्रेस नोट
सीएमआरए राजकीय पॉलिटेक्निक सांघी में भव्य प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन; एस्कॉर्ट्स कुबोटा और सिरमा एसजीएस ने किया छात्रों का चयन
रोहतक (सांघी) | 9 फरवरी, 2026
आज आज दिनांक 09/2/2026 को रोहतक जिले के सांघी गांव स्थित चौधरी मातूराम आर्य राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के प्रांगण में एक विशाल संयुक्त कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। इस ड्राइव में देश की दो दिग्गज कंपनियों, एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड, फरीदाबाद और सिरमा एसजीएस (Syrma SGS) टेक्नोलॉजी लिमिटेड, मानेसर ने शिरकत की।
इस रोजगार मेले में छोटू राम (सीआर) पॉलिटेक्निक, रोहतक, वैश्य टेक्निकल इंस्टीट्यूट, रोहतक और मेजबान संस्थान सीएमआरए राजकीय पॉलिटेक्निक, सांघी के कुल 62 छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया में मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग और कंप्यूटर इंजीनियरिंग ट्रेड के छात्र शामिल हुए।
कंपनियों की ओर से पधारे एचआर मैनेजर श्री प्रमोद जी ने छात्रों का साक्षात्कार लिया और उन्हें औद्योगिक कार्यप्रणाली की बारीकियों से अवगत कराया। इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार ने श्री प्रमोद जी को सम्मान के प्रतीक के रूप में स्मृति चिन्ह (Momento) भेंट कर उनका स्वागत व धन्यवाद किया।
प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार ने कहा कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ बेहतर रोजगार के अवसर प्रदान करना है। इस प्लेसमेंट ड्राइव को सफल बनाने में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल (TPO) के सदस्यों— उमेश पहल, परवीन डाबर और चेतन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और पूरी व्यवस्था को सुचारू रूप से संभाला।

चौधरी मातूराम आर्य राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन:आज दिनांक  03/12/2025  को रोहतक जिले के सांघी ...
03/12/2025

चौधरी मातूराम आर्य राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन:

आज दिनांक 03/12/2025 को रोहतक जिले के सांघी गांव स्थित चौधरी मातूराम आर्य राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में ट्राफोवॉल्ट रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर ऊना व एन जी जी पावर टेक ऊना की तरफ से केंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया I कंपनी की तरफ से श्री पंकज चावला मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने भाग लिया I उन्होंने उम्मीदवारों को कंपनी के बारे में जानकारी प्रदान की I उन्होंने उम्मीदवारों को कंपनी द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के बारे में अवगत करवाया व उन्हें प्रतिवर्ष के वेतन के बारे में अवगत करवाया I
उन्होंने उम्मीदवारों को बताया कि कंपनी में ज्वायनिंग के समय सभी को ट्रेनिंग उपलब्ध करवाई जाती है जिसके कारण वह आसानी से कंपनी के अंदर कार्य कर सकते हैं। इस केंपस प्लेसमेंट ड्राइव में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्रों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया I इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. प्रदीप कुमार ने संस्थान की तरफ से धन्यवाद किया I इस अवसर पर संस्था के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के इंचार्ज उमेश पहल, प्रदीप, चेतन व मीनाक्षी उपस्थित रहे I कंपनी ने उपस्थित उम्मीदवारों में से 8 का सिलेक्शन किया।

26/08/2025

Address

VPO Sanghi
Rohtak
124001

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm

Telephone

+919813172042

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CMRA Govt Polytechnic, Sanghi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to CMRA Govt Polytechnic, Sanghi:

Share