Deepak Dhankhar

Deepak Dhankhar Try to do something for our Nation Student President

माता - पिता के आशीर्वाद , पत्नी का साथ व भगवान की असीम कृपा से पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ🥰.!                  पुत्...
22/09/2024

माता - पिता के आशीर्वाद , पत्नी का साथ व भगवान की असीम कृपा से पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ🥰.!

पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई..!

आप सभी का आशीर्वाद प्राप्त हो🙏

🚩हर हर महादेव 🔱

आपका अपना दीपक धनखड़

23/08/2023
सुबह जल्दी परीक्षा होने से विद्यार्थी कर रहे अत्यधिक ठंड का सामना : दीपक धनखड़एमडीयू की परीक्षाओं का समय बदलवाने के लिये...
25/12/2022

सुबह जल्दी परीक्षा होने से विद्यार्थी कर रहे अत्यधिक ठंड का सामना : दीपक धनखड़

एमडीयू की परीक्षाओं का समय बदलवाने के लिये सीवाईएसएस ने मदवि कुलपति को सौंपा ज्ञापन

कुलपति जी व कुलसचिव जी ने कहा छात्र हितों में लेंगे फैसला ।

सोमवार को CYSS की परीक्षा नियंत्रक जी से होगी मीटिंग उसके बाद होगा निर्णय ।

रोहतक : 24 दिसम्बर

आम आदमी पार्टी की छात्र विंग ( छात्र युवा संघर्ष समिति ) CYSS के रोहतक के सभी कॉलेजों के प्रधानों ने मिलकर शनिवार को एमडीयू के कुलपति व कुलसचिव को ज्ञापन दिया । सीवाईएसएस के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष दीपक धनखड ने बताया कि एमडीयू की पहले परीक्षाएं दिसम्बर तक समाप्त हो जाती थी , लेकिन कोरोना के वजह से नया सत्र देरी से शुरू होने के कारण अब परीक्षाएं पूरी जनवरी चलेंगी। दीपक धनखड़ ने कुलपति डॉ. राजबीर सिंह से मांग करते हुए कहा कि सुबह 9 बजे होने वाली परीक्षाएं 10 बजे से शुरू की जाएं व शाम की परीक्षाएं 2 बजे की जगह 1:30 बजे शुरू करवाई जाए, ताकि कोहरे की वजह से विद्यार्थी परीक्षा देने से वंचित ना रहे।

किशोरी कॉलेज की प्रधान राही शर्मा व आई.सी कॉलेज की प्रधान भारती चौधरी ने कुलपति को कहा कि अब सर्दियों में 5:30 बजे सूर्य अस्त हो जाता है जिसके कारण दूर से आने वाली लड़कियां देर रात तक घर पहुंचती हैं, उन्होंने कुलपति व कुलसचिव जी से अनुरोध किया कि शाम वाली परीक्षाएं 2 बजे की जंगह 1:30 बजे शुरू कराई जाए।

जाट कॉलेज के प्रधान आशीष मलिक , हिन्दू कॉलेज प्रधान सचिन दलाल ने बताया कि हाल ही में सर्दियों को देखते हुए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की होने वाली परीक्षाएं का समय भी यूनिवर्सिटी प्रशासन ने स्थगित कर दिया है इसी प्रकार एमडीयू यूनिवर्सिटी को भी विधार्थियों के हित को देखते हुए छात्र हित मे फैसला लेना चाहिए ।

इस अवसर पर सीवाईएसएस के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष दीपक धनखड़, किशोरी कॉलेज की प्रधान राही शर्मा , आईसी कॉलेज की प्रधान भारती चौधरी , जाट कॉलेज का प्रधान आशीष मलिक , हिंदू कॉलेज का प्रधान सचिन दलाल , प्रदीप तालू , अंकित , हिमांशु और उमेश मुख्य रूप से मौजूद रहे।

*Addmission Big Update*पहली लगी हुई मेरिट लिस्ट ( जो 11 सितम्बर को लगी थी ) 12वी के बाद  कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए ...
12/09/2021

*Addmission Big Update*

पहली लगी हुई मेरिट लिस्ट ( जो 11 सितम्बर को लगी थी ) 12वी के बाद कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए वो रद्द कर दी गई है नई मेरिट लिस्ट आज रात 10:00 बजे लगेगी सभी विद्यार्थियों को यह नोटिस भेज दें ताकि वे दोबारा से अपना नाम मेरिट लिस्ट में देख पाए और समय पर दाखिला ले सके । 👇

https://www.instagram.com/MDU_NOTICE

रोहतक 7 सितम्बर मेजर दिनेश सहारण को पंडित नेकीराम शर्मा महाविधालय का  प्राचार्य बनने पर छात्र संघ ने पुष्पगुच्छ देकर  शु...
07/09/2021

रोहतक 7 सितम्बर

मेजर दिनेश सहारण को पंडित नेकीराम शर्मा महाविधालय का प्राचार्य बनने पर छात्र संघ ने पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाएं दी ।



मंगलवार को नेकीराम कॉलेज के पूर्व कॉलेज अध्यक्ष छात्र नेता दीपक धनखड़ के नेतृत्व में छात्रसंघ ने नेकीराम कॉलेज के नवनुक्त प्राचार्य मेजर दिनेश सहारण को हरियाणा के लोकप्रिय कॉलेज का प्राचार्य बनने पर पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाएं दी । छात्र नेता दीपक धनखड़ ने कहा की मेजर दिनेश सहारण को महाविद्यालय के प्राचार्य के रूप में आने पर सभी विधार्थी गर्व महसूस कर रहे है । धनखड़ ने कहा मेजर दिनेश सहारण के आने के बाद अब महाविद्यालय शैक्षणिक , प्रशासनिक एवं विकास के हर क्षेत्र में शिखर पर पोचेगा । मेजर दिनेश सहारण ने कहा छात्र छात्राओं की हर समस्या का निदान मेरी पहली प्राथमिकता होगी । वर्ग संचालन, खेलकूद, एनएसएस, एनसीसी सेमिनार एवं सभी प्रकार के शैक्षणिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मेजर दिनेश सहारण ने कहा कि शैक्षणिक कार्यों के विकास में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नेकीराम कॉलेज की छात्र संघ अध्यक्ष सपना ने प्राचार्य का अभिनंदन करते हुए कहा कि प्राचार्य मेजर दिनेश सहारण के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अनुभव से महाविद्यालय को काफी लाभ मिलेगा सपना ने कहा कि प्राचार्य मेजर दिनेश सहारण हर तरह से योग्य, कर्मठ एवं शिक्षाविद हैं। इनके कुशल नेतृत्व में महाविद्यालय का विकास होगा और इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

हिन्दू कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम अहलावत ने कहा कि ये सभी विधार्थियों व अध्यापकों के लिए गर्व की बात है कि बहुप्रतिभा के धनी मेजर दिनेश सहारण जी नेकीराम कॉलेज के प्राचार्य नुक्त हुए है । इनके सानिध्य से महाविधालय नई ऊंचाई छुएगा ।

छात्र नेता दीपक धनखड़ ने बताया कि मेजर दिनेश सहारण के उल्लेखनीय कार्य की बदौलत नेकी राम शर्मा राजकीय महाविद्यालय, 2010 व 2018 में दो बार महानिदेशक एन0सी0सी0 द्वारा सम्मानित हो चुका है ।

मेजर दिनेश सहारण पं0 नेकी राम शर्मा राजकीय महाविद्यालय, रोहतक में पूर्व में भौतिकी के विभागाध्यक्ष रह चुके है हाल ही में वे गोहाना राजकीय महिला महाविद्यालय में बतौर प्राचार्य के पद पर कार्यरत थे साथ ही एन0सी0सी0 अधिकारी मेजर दिनेश सहारण को वर्ष 2017-18 में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए महानिदेशक एन0सी0सी0 की ओर से प्रशंसा पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया था । इससे पहले 2010-11 में भी इसी पदक से सम्मानित किया जा चुके हैं। इस उपलब्धि को प्राप्त करने वाले हरियाणा राज्य के पहले अधिकारी हैं। महानिदेशक एन0सी0सी0 की तरफ से कर्नल अजय तोमर कमान अधिकारी एन0सी0सी0 ने मेजर दिनेश सहारण को इस अवार्ड से नवाजा और उन्होंने बताया था कि मेजर दिनेश के नेतृत्व में अब तक भारतीय सेना में 30 से अधिक अफसर और सैकड़ों की तादाद में दूसरे पदों पर एन0सी0सी0 के छात्र चयनित हो चुके हैं।

इस अवसर पर प्राध्यापक शमशेर हुड्डा , नेकीराम कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष व एमडीयू के छात्र नेता दीपक धनखड़ , नेकी राम कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष सपना हिंदू कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम अहलावत आदि मौजूद रहे ।

धन्यवाद प्रिंट मीडिया
06/09/2021

धन्यवाद प्रिंट मीडिया

विद्यार्थियों के समस्याओं के समाधान के लिए छात्र नेता दीपक धनखड़ ने हरियाणा के राज्यपाल जी को सोंपा ज्ञापन एमडीयू के कुलप...
05/09/2021

विद्यार्थियों के समस्याओं के समाधान के लिए छात्र नेता दीपक धनखड़ ने हरियाणा के राज्यपाल जी को सोंपा ज्ञापन एमडीयू के कुलपति भी रहे मौजूद

हरियाणा के महामहिम राज्यपाल जी रविवार 5 सितम्बर को  एमडीयू आराहे है । एमडीयू के तानाशाई रविये से माननीय राज्यपाज जी को अ...
03/09/2021

हरियाणा के महामहिम राज्यपाल जी रविवार 5 सितम्बर को एमडीयू आराहे है । एमडीयू के तानाशाई रविये से माननीय राज्यपाज जी को अवगत कराया जायेगा और अपनी मांगे पूरी करवाने को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा सभी साथी अपने हक की लडाई लड़ने के लिए जरूर आए । *पीजी के परीक्षाओं में पेटर्न में छूट व मर्सी चांस की फीस कम कराने की मांगों व कॉलेज विश्वविद्यालय में ऑफ़लाइन कक्षा लगवाने को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा* । सभी विधार्थी रविवार 5 सितम्बर को सुबह 11 बजे एमडीयू एक्टिविटी सेंटर पहोंचे । 9467006500

https://www.instagram.com/MDU_NOTICE

रोहतक : 31 अगस्त ऑफ़लाइन पढ़ाई के लिए खोले जाए कॉलेज विश्वविधालय - दीपक धनखड़ मंगलवार को जोरदार बारिश के बीच छात्र नेता दीप...
31/08/2021

रोहतक : 31 अगस्त

ऑफ़लाइन पढ़ाई के लिए खोले जाए कॉलेज विश्वविधालय - दीपक धनखड़

मंगलवार को जोरदार बारिश के बीच छात्र नेता दीपक धनखड़ के नेतृत्व में विधर्थियों ने एमडीयू के कुलसचिव प्रो . गुलशन तनेजा को सोंपा पांच सूत्री मांग पत्र ।
छात्र नेता दीपक धनखड़ कहा कि अब सभी प्राइमरी और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों की ऑफ़लाइन पढ़ाई चल रही है तो कॉलेज , विश्वविधालयों की पढ़ाई ऑफ़लाइन क्यों नही कराई जारी । पिछले डेढ़ साल से कॉलेजों में कोई ऑफ़लाइन कक्षा नही लगी इससे विद्यार्थियों पर मानसिक तनाव बढ़ रहा है इसी लिये जल्द से जल्द कॉलेज और यूनिवर्सटी विद्यार्थियों के लिए पूर्ण रूप से खोली जाए । दीपक धनखड़ ने बताया कि उनके द्वारा बार बार मर्सिचान्स के फॉर्म निकलने व मर्सिचान्स की फीस कम करने को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया था अब मदवि द्वारा मर्सिचान्स के फॉर्म निकाल दिए लेकिन फीस कम नही की इसको लेकर धनखड़ ने प्रशशन से मांग करते हुए कहा कि मर्सी चांस की फीस आधी की जाए और अब वर्ष 2005 से लेकर अब तक के विद्यार्थी फॉर्म भर सकते है लेकिन इसको ओर 5 साल पहले के विधर्थियों सन 2000 तक के विधर्थियों को मौका दिया जाये ।
नेकी राम कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण दलाल ने मांग करते हुए कहा कि एमडीयू का रिवोलुसन का रिजल्ट जल्द से जल्द जारी किया जाए ताकि विद्यार्थी दूसरे विश्वविद्यालयो में दाखिला ले सके । कृष्ण दलाल ने कहा कि अबकी बार पीजी कोर्सों की पढ़ाई केवल 20 से 30 प्रतिशत तक ही हुआ है इसलिए पैटर्न में छूट दी जाए । 9 में से कोई भी 3 प्रशन करने की छूट दी जाए ।

ये रखी मांगे मांगे :-

1. मर्सी चांस की फीस आधी की जाए ।

2. वर्ष 2000 तक के विधार्थियो को दिया जाया मर्सी चांस अब 2005 तक के विधार्थियों को दिया गया है मौका ।

3. रिवोल्यूशन का रिजल्ट जल्द से जल्द जारी किया जाए ।

4. 6 सितम्बर से शुरु होने वाली पीजी की प्रीक्षाओं में पेटर्न में छूट दी जाए ।

5 . जल्द से जल्द पूर्ण रूप से विधार्थियों के लिए विश्वविद्यालय व कॉलेजों को खोला जाए और ऑफलाइन कक्षाएं लगवाई जाए ।

इस अवसर पर एमडी के छात्र नेता दीपक धनखड़ नेकी राम कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण दलाल , राकेश कुमार , सुनील , मोहित , विकास , नैंसी आदि मौजूद रहे ।

हरियाणा  शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक व  मीरपुर यूनिवर्सिटी के पूर्व रजिस्ट्रार  माननीय गुरुजी प्रोफेसर मदन लाल गोयल...
31/08/2021

हरियाणा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक व मीरपुर यूनिवर्सिटी के पूर्व रजिस्ट्रार माननीय गुरुजी प्रोफेसर मदन लाल गोयल जी से श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभअवसर पर मिलना हुआ व नव दायित्व की शुभकामनाएं देकर आशीर्वाद लिया व विधार्थियों के हितों के मुद्दो पर चर्चा हुई । इस अवसर पर एमडीयू के छात्र नेता दीपक धनखड़ , हिन्दू कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम अहलावत , नेकीराम कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण दलाल , एमडीयू के पीएचडी स्कॉलर व assistant professor मनदीप , लकी मेहता रिसर्च स्कॉलर एमडीयू , सागर साहरन , सुमित आदि मौजूद रहे ।

छात्र हितों के लिए संघर्ष जारी है
28/08/2021

छात्र हितों के लिए संघर्ष जारी है

Address

MDU Rohtak
Rohtak
124401

Telephone

+918398087757

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Deepak Dhankhar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share