03/12/2024
एमआर डीएवी संस्थान, बोहर, रोहतक में 03.12.2024 को विश्व दिव्यांग दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेष बाल स्कूल में दिव्यांग बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटक, कविता पाठ, समूह नृत्य, गायन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर डाo वैभव जिंदल ने कहा कि इस वर्ष दिव्यांग व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस का थीम है,“विकलांग व्यक्तियों के नेतृत्व को बढ़ावा देना, ताकि एक समावेशी और सतत भविष्य का निर्माण हो सके।” इस दिन सभी के लिए अधिक समावेशी वातावरण बनाने में दिव्यांग व्यक्तियों द्वारा निभाई जाने वाली महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानने के लिए एक वैश्विक आह्वान किया गया है। छात्र-छात्राओं ने दिव्यांगता जागरूकता से संबंधित नाटक का आयोजन किया, जिसकी सभी ने सराहना की। इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्य व छात्रगण उपस्थित रहे।