APB Government PG College, Agastyamuni-Rudraprayag

APB Government PG College, Agastyamuni-Rudraprayag Official page of APB Government PG College, Agastyamuni, Rudraprayag

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्तमुनि के 11 रेंजर्स और 06 रोवर्स ने भारत स्काउट एंड गाइड देहरादून द्वारा आयोजित 22 अक...
06/11/2024

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्तमुनि के 11 रेंजर्स और 06 रोवर्स ने भारत स्काउट एंड गाइड देहरादून द्वारा आयोजित 22 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2024 तक 14वे प्रादेशिक रोवर रेंजर समागम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर उत्तम प्रदर्शन किया। यह समागम स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट चंपावत में आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य, महाविद्यालय परिवार और रोवर रेंजर प्रभारी ने इनको बधाई देते हुए इनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी।

उत्तराखंड-संस्कृत-अकादमी द्वारा दिनांक 16 अक्टूबर 2024 को आयोजित खंडस्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता श्लोक उच्चारण और संस्कृत ...
17/10/2024

उत्तराखंड-संस्कृत-अकादमी द्वारा दिनांक 16 अक्टूबर 2024 को आयोजित खंडस्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता श्लोक उच्चारण और संस्कृत समूहगान प्रतियोगिता (वरिष्ठ वर्ग) में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि रूद्रप्रयाग की छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में छात्रा आकांक्षा नेगी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। सभी प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

22 अक्टूबर 2024 से 31 अक्टूबर 2024 तक अटल बिहारी वाजपेई पर्वतारोहन एवं संबद्ध खेल संस्थान, *धर्मशाला केंद्र( हिमालय* *प्...
17/10/2024

22 अक्टूबर 2024 से 31 अक्टूबर 2024 तक अटल बिहारी वाजपेई पर्वतारोहन एवं संबद्ध खेल संस्थान, *धर्मशाला केंद्र( हिमालय* *प्रदेश)* में 10 दिवसीय *साहसिक शिविर* में प्रतिभागिता हेतु उत्तराखंड राष्ट्रीय सेवा योजना से 20 उत्कृष्ट स्वयंसेवियों में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि के दो स्वयंसेवी *सृष्टि* और *शिवानी* का चयन हुआ है।

दिनांक 3/10/2024 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग में राजनीति विज्ञान विभाग की विभागीय परिषद का...
07/10/2024

दिनांक 3/10/2024 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग में राजनीति विज्ञान विभाग की विभागीय परिषद का गठन किया गया। सबसे पहले महाविद्यालय के प्राचार्य/विभागाध्यक्ष डॉ दलीप सिंह ने छात्र छात्राओं को विभागीय परिषद की जानकारी दी।और सभी को विभाग की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद डॉ सुनील सिंह ने भी छात्र छात्राओं को विभागीय परिषद के पदों से अवगत कराया और उसके पश्चात चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ की जिसमेंअध्यक्ष पद पर संध्या BA प्रथम सेमेस्टर ,उपाध्यक्ष पद पर गोल्डी BA प्रथम सेमेस्टर, सचिव पद पर बुलबुल BA प्रथम सेमेस्टर, सह सचिव पद पर आस्था BA प्रथम सेमेस्टर, सांस्कृतिक सचिव पद पर गौरव तिंसोला BA प्रथम सेमेस्टर का सर्वसम्मति से चुनाव हुआ। सदस्यों में खुशी BA पंचम सेमेस्टर, हिमानी BA तृतीय सेमेस्टर,स्वेता BA प्रथम सेमेस्टर और सृष्टि BA प्रथम सेमेस्टर का सर्वसम्मति से चुनाव हुआ।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त मुनि के 11 रेंजर्स और तीन रोवर्स ने राज्य स्तरीय निपुण जांच परीक्षा में सफलता अर्जि...
06/10/2024

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त मुनि के 11 रेंजर्स और तीन रोवर्स ने राज्य स्तरीय निपुण जांच परीक्षा में सफलता अर्जित की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य, महाविद्यालय परिवार और रोवर रेंजर प्रभारी ने इनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी।

आज दिनांक 2 अक्टूबर 2024 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर राजकीय स्नातकोत्तर महा...
02/10/2024

आज दिनांक 2 अक्टूबर 2024 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग में कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण से हुआ तथा स्वच्छता पखवाड़े के अंतिम दिवस के अवसर पर स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय के कीड़ा मैदान में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम चलाया इसके पश्चात् दोनों महान विभूतियां को पुष्पांजलि अर्पित की गई

आज दिनांक 1 अक्टूबर 2024 को अनुसूया प्रसाद बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग में राष्ट्रीय ...
01/10/2024

आज दिनांक 1 अक्टूबर 2024 को अनुसूया प्रसाद बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर एनएसएस इकाई, यूथ रेड क्रॉस एवं स्वास्थ्य विभाग जनपद रुद्रप्रयाग के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया 25 यूनिट रक्तदान।

'स्वच्छता की सेवा' कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और नमामि गंगे के तत्वावधान में निकाली गई स्वच्छता जन ज...
30/09/2024

'स्वच्छता की सेवा' कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और नमामि गंगे के तत्वावधान में निकाली गई स्वच्छता जन जागरूकता रैली

स्वच्छता पखवाड़े के  अंतर्गत" स्वच्छता ही सेवा" कार्यक्रम में एनएसएस इकाई के द्वारा आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता
30/09/2024

स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत" स्वच्छता ही सेवा" कार्यक्रम में एनएसएस इकाई के द्वारा आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता

आज दिनांक 27 सितंबर 2024 को अनुसूया प्रसाद बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में स्वच्छता पखवाड़े के अं...
27/09/2024

आज दिनांक 27 सितंबर 2024 को अनुसूया प्रसाद बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत 'स्वच्छता ही सेवा' कार्यक्रम में एनएसएस इकाई के तत्वाधान में प्लान इंडिया द्वारा आयोजित कार्यशाला "पब्लिक हेल्थ एंड हाइजीन" में प्रतिभाग करते स्वयंसेवी।

स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित  स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में एनएसएस इकाई द्वारा *"स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छत...
27/09/2024

स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में एनएसएस इकाई
द्वारा *"स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता"*
इस विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

एनएसएस दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन  आज दिनांक 24 सितंबर 2024 को राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस ...
24/09/2024

एनएसएस दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
आज दिनांक 24 सितंबर 2024 को राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में अनुसूया प्रसाद बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में राष्ट्र सेवा योजना इकाई द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।

Address

Jawahar Nagar
Rudraprayag

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when APB Government PG College, Agastyamuni-Rudraprayag posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share