Shri R.K. Tyagi Inter College

Shri R.K. Tyagi Inter College SRK Tyagi Higher Secondary School.

श्री आर के त्यागी इण्टर कॉलेज के संचालक योगेश त्यागी को *एजुकेशन आइकन ऑफ द ईयर* के अवार्ड से सम्मानित किया गया। लखनऊ में...
16/05/2026

श्री आर के त्यागी इण्टर कॉलेज के संचालक योगेश त्यागी को *एजुकेशन आइकन ऑफ द ईयर* के अवार्ड से सम्मानित किया गया।
लखनऊ में आयोजित हुई एजुलीडर्स सम्मिट में मुख्य अतिथि श्री संदीप सिंह (उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा मंत्री) एंव गेस्ट ऑफ आनर श्री एम के एस सुन्दरम(उत्तर प्रदेश सरकार में बेसिक शिक्षा विभाग के प्रिन्सिपल सेक्रेटरी)शामिल हुए। कार्यक्रम में नैशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 के बारे में विस्तृत चर्चा हुई साथ ही राज्य की शिक्षा प्रणाली को बेहतर करने के लिए चर्चा हुई।

श्री आर के त्यागी इण्टर कॉलेज के मेधावी विद्यार्थियों का प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मान
12/05/2026

श्री आर के त्यागी इण्टर कॉलेज के मेधावी विद्यार्थियों का प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मान

हाथरस। सहपऊ क्षेत्र के गांव बासवित्ता स्थित श्री आरके त्यागी इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्र...
10/05/2026

हाथरस। सहपऊ क्षेत्र के गांव बासवित्ता स्थित श्री आरके त्यागी इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ब्लॉक टॉपर छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समारोह में छात्राओं की शानदार उपलब्धि विशेष आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एडीएम हाथरस तथा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रेमसिंह कुशवाहा मौजूद रहे। इसके अलावा सहपऊ ब्लॉक प्रमुख चौधरी रामकिशन, जिला महामंत्री प्रीति चौधरी, मंडल अध्यक्ष सहपऊ संदीप सिसोदिया और थाना सहपऊ की टीम भी उपस्थित रही। सभी अतिथियों ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों ने सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत कर यह उपलब्धि हासिल की है, जो अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि अध्यापकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से ही छात्र-छात्राएं सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचते हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। विद्यालय के डायरेक्टर योगेश त्यागी ने कहा कि जिन अभिभावकों के पास बच्चों की फीस देने में असमर्थता है, उनके लिए विद्यालय में निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था की गई है। कई छात्र वर्तमान में भी बिना शुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, ताकि किसी भी बच्चे का भविष्य संसाधनों के अभाव में प्रभावित न हो। अंत में विद्यालय के मैनेजर जितेंद्र त्यागी ने सभी का आभार जताते हुए खुशी जाहिर की।

श्री आर के त्यागी इण्टर कॉलेज (बासवित्ता, सादाबाद, हाथरस) में 09 मई 2026 को आयोजित हो रहे प्रतिभा सम्मान समारोह में आपका...
07/05/2026

श्री आर के त्यागी इण्टर कॉलेज (बासवित्ता, सादाबाद, हाथरस) में 09 मई 2026 को आयोजित हो रहे प्रतिभा सम्मान समारोह में आपका हार्दिक है।

श्री आर. के. त्यागी इण्टर कॉलेज की छात्रा अंशिका यादव (पुत्री श्री मानपाल सिंह) ने 91% अंक प्राप्त कर सहपऊ ब्लॉक में प्र...
01/05/2026

श्री आर. के. त्यागी इण्टर कॉलेज की छात्रा अंशिका यादव (पुत्री श्री मानपाल सिंह) ने 91% अंक प्राप्त कर सहपऊ ब्लॉक में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, कुमकुम यादव (पुत्री श्री विजयपाल सिंह) ने 89% अंकों के साथ ब्लॉक में द्वितीय स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
​अंशिका ने जनपद हाथरस की वरीयता सूची में 12वाँ और कुमकुम ने 15वाँ स्थान प्राप्त किया है।
​विद्यालय के दसवीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है।
जिसमें मनीष कुमार पुत्र श्री चन्द्रपाल सिंह ने 85%, मुस्कान पुत्री श्री संजीव कुमार ने 84%, काजल पुत्री श्री राघवेन्द्र सिंह एवं काजल पुत्री श्री श्यामप्रकाश ने 83%, वन्दना पुत्री श्री जितेन्द्र कुमार ने 79%, अनुष्का पुत्री श्री हरिमोहन पचौरी ने 78%, दिव्या पुत्री श्री महेशचंद ने 77% एवं रोहित चौधरी पुत्र श्री महेश कुमार ने 74% अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

🌟 Congratulations Our Shining Stars 🌟  ✨️
28/04/2026

🌟 Congratulations Our Shining Stars 🌟 ✨️

श्री आर के त्यागी इण्टर कॉलेज की छात्रा अंशिका यादव एवं कुमकुम यादव ने सहपऊ ब्लॉक टॉप किया।
26/04/2026

श्री आर के त्यागी इण्टर कॉलेज की छात्रा अंशिका यादव एवं कुमकुम यादव ने सहपऊ ब्लॉक टॉप किया।

Address

Sadabad

Telephone

+919412114190

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shri R.K. Tyagi Inter College posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Shri R.K. Tyagi Inter College:

Share