Manoranjan 11

Manoranjan 11 Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Manoranjan 11, Community College, Saharsa.
(1)

मनोरंजन 11 कोशी कमिश्नरी की क्रिकेट टीम है। इस पेज से पूरे बिहार के टेनिस क्रिकेट प्रेमियों के लिए Cricket 🏏 Updates और खिलाड़ियों के बारे में जानकारी दी जाती है। पूर्णतः ये पेज क्रिकेट और क्रिकेट प्रेमियों को समर्पित। Cricket is Love. ❣️

अजीत जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं 🎉
25/06/2026

अजीत जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं 🎉

ISPL से एफिलिएटेड बिहार T-10 लीग के ट्रायल (राउंड 2) में समस्तीपुर के ऑलराउंडर आदर्श पराशर का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को ...
24/06/2026

ISPL से एफिलिएटेड बिहार T-10 लीग के ट्रायल (राउंड 2) में समस्तीपुर के ऑलराउंडर आदर्श पराशर का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है। उन्होंने शानदार आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 12 गेंदों में 48 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 छक्के शामिल रहे।

गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में उनके इस लगातार अच्छे प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं और दर्शकों का ध्यान खींचा है।
इस शानदार खेल के बाद अब आगामी ऑक्शन पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
आदर्श पराशर को इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

वैभव सूर्यवंशी का कमाल, लिस्ट A क्रिकेट का सबसे तेज पचासा मात्र 11 गेंद में जड़ दिया। जिंदाबाद 🏏 🎉
21/06/2026

वैभव सूर्यवंशी का कमाल, लिस्ट A क्रिकेट का सबसे तेज पचासा मात्र 11 गेंद में जड़ दिया। जिंदाबाद 🏏 🎉

गोटपा प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का आयोजन राम रतन हाई स्कूल मैदान, गोटपा (काराकाट, रोहतास, बिहार) में 29 ...
21/06/2026

गोटपा प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का आयोजन राम रतन हाई स्कूल मैदान, गोटपा (काराकाट, रोहतास, बिहार) में 29 जून 2026 से किया जा रहा है।

टूर्नामेंट में 16 टीमें भाग लेंगी तथा मैच रिंग हेड क्रिकेट फॉर्मेट में खेले जाएंगे।

विजेता टीम को ₹51,000 एवं ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को ₹20,000 एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

टीम पंजीकरण 20 जून से 26 जून 2026 तक होगा।

आयोजक: आजाद क्लब गोटपा समिति

किशनगंज वॉरियर्स के टीम ओनर और कप्तान बिट्टू सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं 🎉बिट्टू जी बेहद ही खुशमिजाज इंसान ...
19/06/2026

किशनगंज वॉरियर्स के टीम ओनर और कप्तान बिट्टू सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं 🎉
बिट्टू जी बेहद ही खुशमिजाज इंसान हैं। आप हमेशा खुश और जिंदादिल रहें यही कामना है। ❣️🏏

हेलो फ्रेंड्स मुंगेर ने बांका कप नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीताबांका के आर.एम.के. ग्राउंड पर आयोजित बांका कप नाइट...
19/06/2026

हेलो फ्रेंड्स मुंगेर ने बांका कप नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीता

बांका के आर.एम.के. ग्राउंड पर आयोजित बांका कप नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में हेलो फ्रेंड्स मुंगेर ने विक्रमशिला जैसी मजबूत टीम को 34 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस मुकाबले में रॉबिन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इसके बाद खेले गए फाइनल मुकाबले में हेलो फ्रेंड्स मुंगेर ने महादेव क्रिकेट क्लब, बांका को 38 रनों से पराजित कर बांका कप नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हेलो फ्रेंड्स मुंगेर की टीम ने 6 ओवर में 5 विकेट खोकर 85 रन बनाए। टीम की ओर से गोलू जेडी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 57 रनों की शानदार पारी खेली।

86 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी महादेव क्रिकेट क्लब, बांका की टीम 8 विकेट खोकर मात्र 47 रन ही बना सकी। बांका की ओर से मनीष यादव ने सर्वाधिक 36 रन बनाए।

मुंगेर की ओर से आफताब लेफ्टी ने 3 विकेट, विकास पटेल ने 2 विकेट, जबकि निराला और अमृत ने 1-1 विकेट हासिल किए।

विजेता हेलो फ्रेंड्स मुंगेर को ₹51,000 नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि उपविजेता महादेव क्रिकेट क्लब, बांका को ₹31,000 नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

व्यक्तिगत पुरस्कारों में मैन ऑफ द सीरीज एवं बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार मनीष यादव (बांका) को, बेस्ट गेंदबाज का पुरस्कार आफताब लेफ्टी (हेलो फ्रेंड्स मुंगेर) को तथा फाइनल के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार गोलू जेडी (हेलो फ्रेंड्स मुंगेर) को दिया गया।

"If you can't avoid it, welcome it & Enjoy It."
16/06/2026

"If you can't avoid it, welcome it & Enjoy It."

भगवानी में मनोरंजन 11 चंदौर आज फाइनल मुकाबला खेलते नज़र आएगी। टीम में नीरज यादव, अनंत मिश्रा, राजा भपटिया, समर यादव, अमरज...
16/06/2026

भगवानी में मनोरंजन 11 चंदौर आज फाइनल मुकाबला खेलते नज़र आएगी। टीम में नीरज यादव, अनंत मिश्रा, राजा भपटिया, समर यादव, अमरजीत राय, डॉन एक्सप्रेस खेलेंगे। जबकि बिट्टू विराट (बुधमा) मनोरंजन 11 के लिए डेब्यू करेंगे।

राधे कृष्ण टूर्नामेंट के चैंपियन बाली 11 बीरपुर
14/06/2026

राधे कृष्ण टूर्नामेंट के चैंपियन बाली 11 बीरपुर

राधे कृष्ण टूर्नामेंट में बाली 11 बीरपुर चैंपियन बनी है, बाली भैया और उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई 🎉
14/06/2026

राधे कृष्ण टूर्नामेंट में बाली 11 बीरपुर चैंपियन बनी है, बाली भैया और उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई 🎉

Address

Saharsa
852221

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Manoranjan 11 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share