04/11/2022
🤼♂️🏆अब होगा खेलों का महाकुंभ 🤼♂️🎖️🏆
साण्डवा बीदासर चूरू की धरा पर पहली बार जिला स्तरीय कब्बड्डी टूर्नामेंट का आयोजन आपके अपने विद्यालय अभिलाषा शिक्षण संस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय साण्डवा बीदासर (चूरू) में 10 नवंबर से 13 नवंबर तक होने जा रहा है । जिसका 10 नवंबर को 9:15 बजे उद्धघाटन समारोह रखा गया है ।
जीवन में जिस प्रकार खेलों का महत्व बढ़ता जा रहा है उसी को ध्यान में रखते हुए इस बार जिला स्तरीय टूर्नामेंट का आयोजन अपने विद्यालय को मिला है । आप सभी अपने बच्चों को खेलों में रुचि दिखाने के लिए प्रेरित करें, 🇮🇳देश दुनिया में भारत का मान सम्मान बढ़ाये 🇮🇳
आप सभी से निवेदन है कि आप 10 से 13 नवम्बर तक खेलों में भाग लेने वाले छात्रों का हौंसला बढ़ाने के लिए विद्यालय जरूर पधारे ।
आयोजन इस प्रकार होंगे
10 से 13 नवम्बर तक आयु वर्ग अंडर 19 वर्ष छात्र कब्बडी प्रतियोगिता 🤼♂️🤼♀️
सभी राजकीय व निजी विद्यालयों से आग्रह है कि आप के विद्यालय से भी खेलों में रुचि रखने वाले छात्रों की टीम बना कर कब्बडी में भाग अवश्य लें । पढ़ाई के साथ साथ खेल बहुत ही जरूर है ।
खेलों से बच्चों की प्रतिभा निखरती है , बच्चे टीम वर्क सीखते है , बच्चों में इमोशनल डिवेलपमेंट होता है , बच्चे तर्कशील बनते है , व्यवहार कुशल होते है , स्टेज परफॉर्मेंस बढ़ती है ।
स्वागतकर्ता
आप और हम सभी🙏