29/09/2016
छपरा। जय प्रकाश विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के छ कर्मियों रंजन कुमार सिंह मुन्ना कुमार रियाजुद्दीन अंसारी डॉ समरजीत कुमार सिन्हा डॉ सतेन्द्र कुमार सिंह व शत्रुध्न राम द्वारा आमरण अनशन बुधवार से शुरू कर दिया गया। संघ के सचिव डॉ सतेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में शुरू हुए इस आमरण अनशन के पूर्व विहार विधान परिषद् के महागठबंधन के प्रत्याशी व शिक्षक नेता डॉ वीरेंद्र नारायण यादव ने उपस्थित होकर कर्मियों के मांगो का समर्थन किया तथा कहा कि इस दिशा में विश्वविद्यालय प्रशासन से वार्ता कर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर सत्येन्द्र प्रसाद दीपक कुमार पंकज कुमार सिंह बिपिन कुमार सिंह अखिलेश्वर त्रिपाठी मोहम्मद उस्मान अंसारी कुदरत अली विवेक कुमार मानसून कुमार आनसून कुमार मंटू शर्मा सुनील कुमार सिंह प्रकाश कुमार अमित कुमाए आदि सैकड़ो कर्मी उपश्थित थे। बताते चले कि अपनी दो सूत्री मांगो के समर्थन में विगत 19 सितम्बर से अनिश्चितकालीन धरना दे रहे है उसके बाद आज से आमरण अनशन पर बैठे है।
साभार बिद्या भूषण भैया