24/12/2025
SUPW कैम्प का उत्साहपूर्ण समापन
आज विद्यापीठ में SUPW कैम्प का समापन छात्राओं द्वारा निकाली गई सुंदर रैली और रंग-बिरंगे बालमेले के साथ हर्षोल्लास से हुआ।
प्रभात, प्रकाश, प्रकृति और प्रयास सदन की छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता, मेहनत और समर्पण से मनमोहक आयोजन प्रस्तुत किया। स्वादिष्ट व्यंजनों की आकर्षक स्टॉल, रोचक खेल और विविध गतिविधियों ने पूरे परिसर को उत्साह और आनंद से भर दिया।
इस कैम्प के माध्यम से छात्राओं ने टीम वर्क, सहयोग, समन्वय और नेतृत्व जैसे जीवन-मूल्यों को व्यवहार में उतारना सीखा। सभी छात्राओं और शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता ने इस आयोजन को और भी यादगार बना दिया।
इसी आनंदमय समापन के साथ आज से ग्रामीण महिला विद्यापीठ में क्रिसमस एवं शीतकालीन अवकाश भी प्रारम्भ हो गए हैं।
सभी छात्राओं, शिक्षकों एवं परिवारजनों को क्रिसमस और नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ
आशा है यह अवकाश सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उल्लास और सकारात्मकता लेकर आए।
इस काम ने छात्राओं को यही सिखाया की खुशियाँ बाँटते रहें, सीखते रहें और आगे बढ़ते रहें #क्रिसमस #नववर्ष2026