Department of Law, Jawaharlal Nehru Smriti Govt PG College, Shujalpur

  • Home
  • India
  • Shujalpur
  • Department of Law, Jawaharlal Nehru Smriti Govt PG College, Shujalpur

Department of Law, Jawaharlal Nehru Smriti Govt PG College, Shujalpur official page of Department of law.

09/05/2024

सत्र 2024-25 हेतु शुजालपुर में बीएएलएलबी,एलएलएम एवं एलएलबी प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु ऑनलाइन प्रवेश लिंक ओपन है।

08/06/2023

सत्र 2023-24 हेतु शुजालपुर में बीएएलएलबी,एलएलएम एवं एलएलबी प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु ऑनलाइन प्रवेश लिंक ओपन हो गई है।

Holi celebration in DOL.
01/04/2021

Holi celebration in DOL.

Department of law worshipped mata saraswati on the auspicious day of Vasant Panchmi.
17/02/2021

Department of law worshipped mata saraswati on the auspicious day of Vasant Panchmi.

"विधि विभाग , जवाहरलाल नेहरु स्मृति शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शुजालपुर द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत एक दिवसीय...
12/02/2021

"विधि विभाग , जवाहरलाल नेहरु स्मृति शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शुजालपुर द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत एक दिवसीय विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन।"
विधि विभाग , जवाहरलाल नेहरु स्मृति शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शुजालपुर द्वारा
दिनांक 12 फरवरी को ग्राम जामनेर में एक दिवसीय विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस एक दिवसीय शिविर का आयोजन सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार स्थापित लॉ क्लिनिक के अंतर्गत किया गया। विधि के छात्रों द्वारा इस शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं को जानने हेतु उनसे चर्चा की गई और उनके यथा संभव समाधान बताए गए।श्रीमान अपर जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष महोदय तहसील विधिक सेवा समिति के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी ग्रामीणों को प्रदान की गयी।यह शिविर वरिष्ठ अभिभाषक श्री जितेंद्र सिंह गुरेनिया के अध्यक्षता एवं श्री नारायण धाकड़, सरपंच प्रतिनिधि, जामनेर के मुख्यातिथ्य में आयोजित किया गया। श्री धाकड़ ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में सड़क सुरक्षा से संबंधित पंचायती राज के प्रावधानों को बताया। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि दुर्घटना की स्थिति में शासन की सहायता योजना से आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, परंतु कई बार ग्रामीणजन मेडिकल नहीं करवाते हैं, जिससे उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल पाता। उन्होंने कहा कि अधिकांश ग्रामीण अपने अवयस्क बालकों को बड़े वाहन चलाने के लिये प्रोत्साहित करते है, ये बहुत गलत है। अवयस्कों को शिक्षित किया जाए ना कि अविधिक कार्यों को करने के लिये प्रोत्साहित किया जाये। अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री गुरेनिया ने मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों को समझाते हुए भारतीय दंड संहिता के विभिन्न प्रावधानों के बारे में बताया। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि वाहन का पंजीयन, लायसेंस और बीमा अत्यंत आवश्यक है। समय समय पर उनका नवीनीकरण करना बहुत ज़रूरी है, इसके अभाव में दुर्घटना दावा असफल हो जाता है। विधि विभागाध्यक्ष ऋतु त्रिवेदी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुये कहा कि विधि विभाग ना केवल विधिक शिक्षा देने का कार्य कर रहा है, बल्कि विद्यार्थियों को विधि का व्यावहारिक ज्ञान भी प्रदान कर रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में इस शिविर में, बहुत महत्वपूर्ण सामाजिक सरोकार का निर्वहन करते हुए यातायात सुरक्षा से संबंधित जानकारी ग्रामीणों को प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि सामान्य जनता को विधि एवं अधिकारों की जानकारी नहीं होती है, इस लिये वे ऐसे कार्य कर जाते हैं जो स्वयं और समाज के लिये नुकसानदेह होते हैं। इस शिविर के माध्यम से जनता को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। इस शिविर में तहसील विधिक सहायता समिति के सचिव श्री राजकुमार थवानी ने अपने संबोधन में कहा कि सामान्य रूप से ग्रामीण अपने वाहनों का बीमा नियमित रूप से नहीं करवाते हैं, इस कारण एक्सीडेंट क्लेम के केस में उन्हें कोई आर्थिक लाभ नहीं मिल पाता। विधि विभाग के प्रो. राजकुमार साहू ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन अवश्य करें। इसी तारतम्य में प्रो. कृष्णवल्लभ विश्वकर्मा ने भी यातायात सुरक्षा नियमों की महत्वपूर्ण जानकारी छात्रों के साथ साझा की। ग्राम पंचायत की और से अतिथियों का पुष्पमालाओंसे स्वागत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. संजय मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में विधि विभाग के छात्र छात्राओं द्वारा यातायात नियमों को तोड़ने व उसके निवारक उपायों पर प्रभावी नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई। शिविर के सफल संचालन में सरपंच श्रीमती रेशम बाई धाकड़, पत्रकार श्री अमित मालवीय जामनेर का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ। शिविर के आयोजन के लिये प्राचार्य डॉ. कुसुम जाजू द्वारा शुभकामनायें दी गयी।

07/11/2020

Department of law, JNS College is going to organise a quiz on the occasion of Legal Literacy day 2020. Link will be provided on WhatsApp group.

Address

City-Mandi Road
Shujalpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Department of Law, Jawaharlal Nehru Smriti Govt PG College, Shujalpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Department of Law, Jawaharlal Nehru Smriti Govt PG College, Shujalpur:

Share