10/06/2025
HAU हिसार में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ की गई बर्बरता की हम कड़ी निंदा करते हैं। यह हरियाणा में छात्र राजनीति को दबाने और छात्रों के हक़ों को कुचलने का एक सुनियोजित प्रयास है।
हरियाणा सरकार लगातार छात्र संघ चुनावों को टालती आ रही है और शिक्षण संस्थानों में तानाशाही प्रवृत्ति के अधिकारी बैठाकर छात्र हितों को दरकिनार कर रही है। HAU के कुलपति के इशारों पर छात्रों के साथ हुई मारपीट न केवल शर्मनाक है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है।
एक इनसो कार्यकर्ता होने के नाते मैं इस कायराना हरकत की घोर निंदा करता हूँ।
मैं HAU के कुलपति और सुरक्षा कर्मियों को चेतावनी देना चाहता हूँ कि अपनी कुर्सियों की पेटियाँ अच्छे से बाँध लें, क्योंकि छात्र हितों की रक्षा करना और गुंडागर्दी का जवाब देना हमें अच्छे से आता है। शिक्षण संस्थानों को अराजकता से मुक्त कराना हमारी प्राथमिकता है।
संजय बिश्नोई
छात्रसंघ अध्यक्ष
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा