Saraswati balika vidaya mandir inter college biswan

Saraswati balika vidaya mandir inter college biswan College open Time 10:00 to 3:00

"सफलता का शिखर!" आपकी मार्कशीट सिर्फ अंको का कागज नहीं, बल्कि आपके संकल्प की कहानी है l "सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता,...
24/04/2026

"सफलता का शिखर!" आपकी मार्कशीट सिर्फ अंको का कागज नहीं, बल्कि आपके संकल्प की कहानी है l "सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, और आप लोगों ने इसे मेहनत के दम पर हासिल करके दिखाया है ,अपनी इस निरंतरता को हमेशा बनाए रखना l" बहुत-बहुत प्यार और बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यालय परिवार की तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएंl

22/04/2026
22/04/2026

1st B

22/04/2026

हमारी धरती हमारा अस्तित्व है और इसका संरक्षण हमारा परम कर्तव्य l 'विश्व पृथ्वी दिवस' के अवसर पर हम सब मिलकर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें, जल बचाएं और पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को हम एक सुरक्षित, हरा-भरा और स्वस्थ ग्रह सौंप सकें।

आज लखनऊ में देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्र हिंदुस्तान द्वारा आयोजित "हिंदुस्तान ओलिंपियाड 2025" के अंतर्गत आयोजित "ओलंपिय...
08/04/2026

आज लखनऊ में देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्र हिंदुस्तान द्वारा आयोजित "हिंदुस्तान ओलिंपियाड 2025" के अंतर्गत आयोजित "ओलंपियाड फैसिलिटेशन सेरेमनी" कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं एवं विद्यालय को भी सम्मानित किया गया , हमें बताते हुए यह गर्व की अनुभूति हो रही है कि तीन लाख से ज्यादा बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था, जिसमें 6 जनपद सम्मिलित थे 6 जनपद के 48 बच्चों को आज इस मंच पर सम्मानित किया गया ,जिसमें विद्यालय के भी 7 बच्चे सम्मिलित हुए , विद्यालय की अध्यक्षता श्रीमती रेनू मेहरोत्रा जी विद्यालय प्रबंधक श्री सुरेंद्र पाल सिंह जी एवं प्रबंध समिति के सभी सम्मानित सदस्यों ने सभी छात्राओं को उनकी इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी
1.साक्षी त्रिपाठी कक्षा 12 कला वर्ग (जनपद में प्रथम स्थान 3100 रूपये की नगद धनराशि मेडल एवं सर्टिफिकेट)
2. प्रतिभा कक्षा 12 वाणिज्य वर्ग(जनपद प्रथम स्थान 3100 रूपये की नगद धनराशि मेडल एवं सर्टिफिकेट)
3.ऐश्वर्या कक्षा 11 वाणिज्य वर्ग(जनपद में प्रथम स्थान 3100 रूपये की नगद धनराशि मेडल एवं सर्टिफिकेट)
4. रीतिका कक्षा 12 वाणिज्य वर्ग (जनपद में प्रथम स्थान 3100 रूपये की नगद धनराशि मेडल एवं सर्टिफिकेट)
5. नंदनी कक्षा 11 वाणिज्य वर्ग (जनपद में द्वितीय स्थान 2100 रूपये की नगद धनराशि मेडल एवं सर्टिफिकेट)
6. इरम कक्षा 12 कला वर्ग (जनपद में द्वितीय स्थान 2100 रूपये की नगद धनराशि मेडल एवं सर्टिफिकेट)
7. मालती कक्षा 11 वाणिज्य वर्ग (जनपद में द्वितीय स्थान 2100 रूपये की नगद धनराशि मेडल एवं सर्टिफिकेट)
प्राप्त कर विद्यालय का मण्डल में नाम किया।
इस अवसर पर मा० महापौर, लखनऊ श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी, संयुक्त शिक्षा निदेशक, उत्तर प्रदेश श्री मुकेश सिंह जी, एग्जीक्यूटिव एडिटर, हिंदुस्तान, लखनऊ श्री सुनील द्विवेदी जी, स्टेट ब्यूरो चीफ श्री आनंद सिन्हा जी, वाइस प्रेसिडेंट, बी०बी०डी० ग्रुप श्रीमती सोनाक्षी दास जी, डॉ० आर०के० शुक्ला जी, श्री सुजीत सिंह जी, श्री विपुल सिंह जी, श्री गौरव अवस्थी जी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Address

Amarnagar, Biswan
Sitapur
261201

Opening Hours

10am - 3am

Telephone

+917843819799

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Saraswati balika vidaya mandir inter college biswan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Saraswati balika vidaya mandir inter college biswan:

Share