24/09/2022
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसम्प्रेषण विभाग के स्वर्ण जयंती के अवसर पर विभाग के पुरातन छात्रों द्वारा नई दिल्ली में आयोजित आज के कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विभाग के पुरा छात्र एवं वर्तमान में राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश जी एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर वर्तमान विभागाध्यक्ष प्रो. शिशिर बसु, प्रो. अनुराग दवे मौजूद हैं। इनके अलावा विभाग से निकले वरिष्ठ मीडिया कर्मी राजीव कुमार शुक्ल, उमा त्रिपाठी, शिशिर सिन्हा आदि भी मंचासीन हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मौजूद विभाग के पुरातन छात्रों के अलावा भी देश के अन्य हिस्सों से विभाग के पुरातन छात्र कार्यक्रम में सम्मिलित हो रहे हैं।
तस्वीर साभार : भुजा के सम्मानित सदस्यगण
Banaras Hindu University - Varanasi
Banaras Hindu University Alumni Cell