11/10/2024
उत्तर प्रदेश के सेशन 2025-2026 के प्रवेश प्रक्रिया के समय में शासन से सुधार करते हुए, इस बार दिसंबर से मार्च के मध्य में करने के लिए शिक्षा विभाग निदेशालय द्वारा आदेश जारी कर दिया हैं. जिससे कि के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश पाने वाले बच्चे भी शैक्षिक सेशन के प्रारम्भिक महिना अप्रैल से शिक्षा ग्रहण कर सके. अभी तक ये प्रक्रिया 15 फ़रवरी से शुरू होती थी जो कि जुलाई महीने तक चलती थी.
के तहत 1 दिसंबर 2024 से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आन लाईन पोर्टल http://rte25.upsdc.gov.in/ प्रक्रिया के माध्यम से निजी विद्यालयों में वंचित तबको के बच्चों की निशुल्क भर्ती प्रक्रिया शुरु की जायेगी.
शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 के धारा 12 (1) (ग) के तहत इस बार ये भर्ती प्रक्रिया चार चरणों में पूरी की जायेगी। जो 1 दिसंबर से 2024 से शुरू होकर 27 मार्च 2025 तक चलेगी।
निदेशालय ने ये आदेश दिया है कि उपर्युक्त समय सारिणी के अनुसार बच्चों के प्रवेश हेतु गैर सहायतित मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के आवंटन की सूची जारी करने के सापेक्ष दिनांक 31.03.2025 तक आवंटित समस्त बच्चों की प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कराते हुए दिनांक 01.04. 2025 से संचालित शैक्षिक सत्र के प्रथम दिवस से ही आर०टी०ई० 12 (1) (ग) के अन्तर्गत प्रवेशित बच्चों का अध्ययन कार्य कराया जाये,
प्रथम चरण :- प्रथम चरण के लिए आवेदन 1 दिसंबर 2024 से प्रारम्भ होगा और 19 दिसंबर 2024 तक चलेगा. 20 दिसंबर से 23 दिसंबर 2024 तक आवेदनों का सत्यापन हो कर 24 दिसंबर 2024 को पहले चरण की लाटरी निकाली जाएगी। जिन बच्चों का लाटरी में नाम होगा उन बच्चों के प्रवेश के लिए जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय द्वारा गैर सहायतित मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के आवन्टन की सूची का पत्र 27 दिसंबर 2024 तक जारी कर स्कूलों में दाखिला दिलाया जाएगा।
द्वितीय चरण :- द्वितीय चरण के लिए आवेदन 1 जनवरी 2025 से प्रारम्भ होगा और 19 जनवरी 2025 तक चलेगा. 20 जनवरी से 23 जनवरी 2025 तक आवेदनों का सत्यापन हो कर 24 जनवरी 2025 को दूसरे चरण की लाटरी निकाली जाएगी। जिन बच्चों का लाटरी में नाम होगा उन बच्चों के प्रवेश के लिए जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय द्वारा गैर सहायतित मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के आवन्टन की सूची का पत्र 27 जनवरी 2025 तक जारी कर स्कूलों में दाखिला दिलाया जाएगा।
तृतीय चरण :- तृतीय चरण के लिए आवेदन 1 फ़रवरी 2025 से प्रारम्भ होगा और 19 फ़रवरी 2025 तक चलेगा. 20 फ़रवरी से 23 फ़रवरी 2025 तक आवेदनों का सत्यापन हो कर 24 फ़रवरी 2025 को तीसरे चरण की लाटरी निकाली जाएगी। जिन बच्चों का लाटरी में नाम होगा उन बच्चों के प्रवेश के लिए जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय द्वारा गैर सहायतित मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के आवन्टन की सूची का पत्र 27 फ़रवरी 2025 तक जारी कर स्कूलों में दाखिला दिलाया जाएगा।
चतुर्थ चरण :- के लिए आवेदन 1 मार्च 2025 से प्रारम्भ होगा और 19 मार्च 2025 तक चलेगा. 20 मार्च से 23 मार्च 2025 तक आवेदनों का सत्यापन हो कर 24 मार्च 2025 को चतुर्थ चरण की लाटरी निकाली जाएगी। जिन बच्चों का लाटरी में नाम होगा उन बच्चों के प्रवेश के लिए जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय द्वारा गैर सहायतित मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के आवन्टन की सूची का पत्र 27 मार्च 2025 तक जारी कर स्कूलों में दाखिला दिलाया जाएगा।
इस लिंक पर जाकर आप अपने वार्ड या ग्राम पंचायत में स्थित प्राइवेट स्कूलों का नाम देख सकते हैं।
http://rte25.upsdc.gov.in/RptMappedSchoolPublic.aspx
इस लिंक पर जाकर आप अपने बच्चे की रजिस्ट्रेसन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2024 से कर सकते है।
http://rte25.upsdc.gov.in/StudentRegistration.aspx
पिछले तीन वर्ष से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिये बेसिक विभाग ने आफ लाईन फ़ार्म भरने की व्यवस्था समाप्त कर दी है. फिर भी अगर कोई आन लाइन करने में असमर्थ है, तो वो बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय जाकर चरण समाप्त होने के 5 दिन पूर्व तक आफ लाइन आवेदन फार्म जमा कर सकता है. बेसिक शिक्षा विभाग उस फार्म को आन लाइन करेगा.
के तहत 2025-2026 सत्र में कानपुर नगर जिले के 2,159 स्कूलों मे 22,325 सीटें आरक्षित है। हालाँकि इस बार के मैपिंग में इसमें से 531 स्कूल बंद हो गए है. वर्तमान में 1,678 निजी विद्यालय कानपुर नगर जिले में संचालित हैं.
कानपुर नगर में अभी तक कैंट क्षेत्रों के निजी विद्यालयों कि मैपिंग न होने वजह से उनका आन लाइन आवेदन नहीं हो पता था, पर पिछले तीन वर्ष कैंट क्षेत्र के निजी विद्यालयों का भी मैपिंग होने की वजह से उस क्षेत्र के लोग भी अब आन लाइन आवेदन कर सकेंगे.
शैक्षिक सत्र में 2025-2026 कानपुर नगर के शहरी क्षेत्रों के 1,628 निजी विद्यालयों के 13,538 सीटों पर RTE 25 % के तहत वंचित तबके के बच्चों का भर्ती होना है.
शैक्षिक सत्र में 2025-2026 कानपुर नगर के ग्रामीण क्षेत्रों के 321 निजी विद्यालयों के 2,437 सीटों पर RTE 25 % के तहत वंचित तबके के बच्चों का भर्ती होना है.
Disclaimer: Every effort has been made to ensure accuracy of data on this web site. However these need to be verified by and supplemented with documents issued finally by the concerned authorities.NIC will not be responsible for any decision or claim that is based on the displayed data. This disclai...