Shri Nimbark Sanskrit Mahavidyalaya

Shri Nimbark Sanskrit Mahavidyalaya विद्यालयोऽयं संस्कृतविषयस्याध्ययना

उत्तर प्रदेश की माननीयी राज्यपाल महोदयातथा विश्वविद्यालय की कुलाधिपति महोदया श्रीमती आनंदी बेन पटेल जी के समक्ष संपूर्णा...
06/05/2026

उत्तर प्रदेश की माननीयी राज्यपाल महोदयातथा विश्वविद्यालय की कुलाधिपति महोदया श्रीमती आनंदी बेन पटेल जी के समक्ष संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी से सम्बद्ध संस्कृत महाविद्यालयों की समीक्षा बैठक में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते महाविद्यालय प्राचार्य डॉ Divakar Jha. आगरा मण्डल से 02 महाविद्यालयों का चयन किया गया था जिसमें से मात्र अपने महाविद्यालय को ही प्रस्तुतीकरण का अवसर प्राप्त हुआ

01/05/2026
नवीन सत्र हेतु शास्त्री प्रथम तथा आचार्य प्रथम हेतु प्रवेश आवेदन प्रारंभ हो चुका है और प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं न...
04/03/2026

नवीन सत्र हेतु शास्त्री प्रथम तथा आचार्य प्रथम हेतु प्रवेश आवेदन प्रारंभ हो चुका है और प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपना आवेदन कर सकते हैं -

महाविद्यालय में संचालित उत्तर प्रदेश मध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की पूर्व मध्यमा उत्तर मध्यमा परीक्षा 2026 में प्रतिभाग...
21/02/2026

महाविद्यालय में संचालित उत्तर प्रदेश मध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की पूर्व मध्यमा उत्तर मध्यमा परीक्षा 2026 में प्रतिभाग करते परीक्षार्थी

महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य के रूप में Divakar Jha (डॉ दिवाकर झा जी) को संस्था के अध्यक्ष महन्त किशोरीशरण जी ने प...
05/01/2026

महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य के रूप में Divakar Jha (डॉ दिवाकर झा जी) को संस्था के अध्यक्ष महन्त किशोरीशरण जी ने प्रबंधक महोदय महन्त हरिशंकर दास जी द्वारा प्रदत्त नियुक्ति पत्र प्रदानकर आज विधिवत् कार्यभार ग्रहण कराया।

श्री निम्बार्क संस्कृत महाविद्यालय, वृन्दावन, मथुरा की प्रबन्ध समिति श्री निम्बार्क शिक्षा समिति, वृन्दावन की कार्यकारिण...
20/12/2025

श्री निम्बार्क संस्कृत महाविद्यालय, वृन्दावन, मथुरा की प्रबन्ध समिति श्री निम्बार्क शिक्षा समिति, वृन्दावन की कार्यकारिणी का चुनाव आज दि० 19-12-2025 को सम्पन्न हुआ। समिति में सदस्यों के बीच पद पर बने रहने व आर्थिक अनियमितता के कारण 2015 के चुनाव का विवाद वर्ष 2016 से उपजिलाधिकारी/विहित प्राधिकारी, सदर, मथुरा के न्यायालय में चल रहा था, जिसका निर्णय 20-05-2024 को सदस्यता निर्धारण करते हुए चुनाव कराने हेतु कर उपजिलाधिकारी ने फाईल उपनिबन्धक, फर्म्स सोसायटीज एवं चिट्स आगरा को वापस भेज दी गयी। उपनिबन्धक, फर्म्स सोसायटीज एवं चिट्स आगरा कार्यालय से सभी पक्षों को सदस्यता सम्बन्धी मूल अभिलेख उपलब्ध कराने, आपत्ति दर्ज करने हेतु पत्र जारी किये गये जिस पर रसिक मोहन शरण, राधेश्याम झा, पूर्व मन्त्री/प्रबन्धक वृन्दावन दास इत्यादि ने अपनी अपनी आपत्ति व प्रमाण उपनिबन्धक कार्यालय में उपलब्ध कराया, जिसके आधार पर सुनावाई करवाकर उपनिबन्धक, फर्म्स सोसायटीज एवं चिट्स आगरा ने मान्य सदस्यों की सूची अपने आदेश के साथ प्रकाशिक की व कार्यकारिणी के निर्वाचन हेतु श्री अमित त्रिपाठी, तहसीलदार, तह०-महावन, मथुरा को निर्वाचन अधिकारी नामित कर दिया। निर्वाचन अधिकारी ने 19-12-2025 को निर्वाचन निर्धारित करते हुए सभी सदस्यों को रजिस्टर्ड पत्र के माध्यम से चुनाव की अधिसूचन का पत्र प्रेषित कर दिया।
निर्वाचन रोकने के उद्देश्य से पूर्व मन्त्री/प्रबन्धक वृन्दावन दास द्वारा माननीय उच्चन्यायालय, इलाहाबाद में वाद दाखिल किया गया जिसमें कोई भी राहत अथवा निर्वाचन आदेश प्राप्त नहीं हुआ। श्री वृन्दावन दास ने निर्वाचन प्रक्रिया में भाग नहीं लिया। निर्वाचन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई गई व सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए जिसमें महन्त किशोरीशरण अध्यक्ष, महन्त हरिशंकर दास मन्त्री, रसिकमोहन शरण शास्त्री कोषाध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुए .................।

17/02/2025

नवीन सत्र 2025-26 के लिए पूर्वमध्यमा-उत्तरमध्यमा (10वीं -12वीं) में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। इच्छुक छात्र नीचे दिए गए लिंक पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं

शास्त्री आचार्य के छात्रों को सूचित किया जाता है कि परीक्षा आवेदन पत्र शुल्क समय से महाविद्यालय कार्यालय में जमा कराकर ...
10/12/2024

शास्त्री आचार्य के छात्रों को सूचित किया जाता है कि परीक्षा आवेदन पत्र शुल्क समय से महाविद्यालय कार्यालय में जमा कराकर अपनाएं परीक्षा आवेदन फ़ॉर्म भरवाना सुनिश्चित करें

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏विद्वत् समाज के लिए अपूर्णीय क्षति। आज दिनांक 23/03/2024 को परम आदरणीय विद्वत्वरेण्य व्याकरण वेदान्त ए...
23/03/2024

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
विद्वत् समाज के लिए अपूर्णीय क्षति। आज दिनांक 23/03/2024 को परम आदरणीय विद्वत्वरेण्य व्याकरण वेदान्त एवं श्रीमद्भागवतादि अनेकानेक शास्त्रों के तल्लज विद्वान संस्कृत शास्त्र जगत के महान् विभूति पण्डित प्रवर गुरुदेव डॉ गिरीराज जी शास्त्री ने इस लौकिक लीला का संवरण कर लिया।Shri Nimbark Sanskrit Mahavidyalaya तत्पश्चात् श्री रंगलक्ष्मी आदर्श संस्कृत महाविद्यालय वृन्दावन में अनेक वर्ष पर्यन्त सेवा के साथ साथ संस्कृत-संस्कृति मात्र के उत्त्थान व संवर्धन हेतु सतत उद्यमशील रहे। ऐसे महापुरुष गुरुदेव के पावन पादपद्मों में सादर सश्रद्ध विनम्यपूर्ण श्रद्धांजलि।
ॐ शान्ति:! शान्तिः शान्ति: ॐ
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

आज दिनांक 08/02/2024 को श्री चेतन कुमार शिक्षक(नव्यव्याकरण) को श्री निम्बार्क संस्कृत महाविद्यालय का कार्यवाहक प्राचार्य...
08/02/2024

आज दिनांक 08/02/2024 को श्री चेतन कुमार शिक्षक(नव्यव्याकरण) को श्री निम्बार्क संस्कृत महाविद्यालय का कार्यवाहक प्राचार्य बनाए जाने पर महाविद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक अभिनन्दन व शुभकामनाएँ

Address

Gandhi Marg
Vrindavan
281121

Opening Hours

Monday 7:30am - 11:30am
Tuesday 7:30am - 11:30am
Wednesday 7:29am - 11:29am
Thursday 7:30am - 11:30am
Friday 7:30am - 11:30am
Saturday 7:30am - 11:30am
Sunday 7:30am - 11:30am

Telephone

+919410618112

Website

http://instagram.com/snsmvvbn

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shri Nimbark Sanskrit Mahavidyalaya posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Shri Nimbark Sanskrit Mahavidyalaya:

Share